सरसों के तेल का करें सेवन
- फोटो : istock
हृदय रोगियों के लिए भी लाभकारी
हृदय रोगियों के लिए भी आहार में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का स्रोत होता है, जिसे हृदय की समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि यह ट्राइग्लिसराइड, रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। एक अन्य शोध से पता चलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करने वालों में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम देखा गया, इससे हृदय विकारों को कम किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।