प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉक्टर्स के मुताबिक, आजकल एपिड्यूरल एनेस्थेसिया लेना आम हो रहा है, ज्यादातर महिलाएं दर्द से बचने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करना चाहती हैं। यहां ये जानना जरूरी है कि एपिड्यूरल एनेस्थेसिया होता क्या है? दरअसल, ये एक प्रकार का इंजेक्शन है, जिसे लेबर पेन को कम करने के लिए लगाया जाता है। इसमें पेनकिलर यानी दर्द को कुछ समय तक रोकने वाली दवा को रीढ़ की हड्डी में दिया जाता है। ये पेट, पेल्विक एरिया और पैरों को प्रभावित करता है।