अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखने, नियमित व्यायाम के साथ दिनभर में खूब मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। ये शरीर से विषाक्तता को दूर करने, खून को पतला रखने, शरीर का तापमान ठीक रखने के साथ कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीते रहने की सलाह देते हैं।
अब अगर आपसे कहा जाए कि आपके पानी पीने का तरीका ठीक नहीं है, इससे कैंसर का खतरा हो सकता है। क्या आप इसपर भरोसा करेंगे? कई अध्ययनों की रिपोर्ट ऐसा ही कुछ बताती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गिलास या अन्य धातुओं से बने बर्तन में पानी पीना सुरक्षित है, पर अगर आप प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, प्लास्टिक की बोतलों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन कुछ परिस्थितियों में पानी में घुल सकते हैं, जिससे शरीर में माइक्रोप्लास्टिक और हानिकारक रसायनों के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम हो सकता है।
आइए इसको विस्तार से समझते हैं।