चाय
- फोटो : Freepik.com
चाय पीनी चाहिए या नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों के लिए दिन में दो-तीन कप चाय को ठीक माना जाता है, पर अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर को नुकसान हो सकते हैं। चाय में टैनिन्स होते हैं, अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो इसके कारण आयरन के अवशोषण में दिक्कत हो सकती है। इसी तरह से चाय में टैनिक एसिड होता है, अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे दांतों पर दाग और धब्बे पड़ सकते हैं।
मसलन चाय फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों है, ये आपके सेवन पर निर्भर करता है। हर्बल टी इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल की सेहत सुधारने और मानसिक शांति देने में मदद करती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और पेट में गड़बड़ी भी हो सकती है। इसलिए संयमित मात्रा में ही चाय पीनी चाहिए।
-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।