मिथक: कोई लक्षण नहीं दिख रहे, मैं एचआईवी पॉजिटिव नहीं हो सकता
कोई व्यक्ति एचआईवी वायरस के साथ 10 या 15 साल तक जीवित रह सकता है और ये संभव है कि इस दौरान किसी तरह के लक्षण भी ना दिखाई दें।संक्रमण के शुरुआती कुछ सप्ताह में केवल बुखार, सिरदर्द, गले में खुजली, सूखा गला जैसे लक्षण दिख सकते हैं।बाद में दूसरे लक्षण देख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि धीरे-धीरे संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है।इसके बाद लसीका ग्रंथियों में सूजन, शरीर का वजन घटना, बुखार, दस्त और खांसी हो सकती है।बिना इलाज के संक्रमित व्यक्ति में गंभीर बीमारियां जैसे तपेदिक, क्रिप्टोक्कोकल मेनिनजाइटिस, गंभीर जीवाणु संक्रमण और लिम्फोमा और कपोसी सार्कोमा (एक प्रकार का कैंसर) की बीमारियां भी हो सकती हैं।