संक्रमण से बचाव के तरीके को जानिए
- फोटो : Freepik.com
इन दिनों क्या सावधानियां बरतें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एच1एन1 संक्रमण के खतरों को देखते हुए सभी लोगों को इससे बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहना चाहिए।
- ये संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने-छींकने से निकलने वाली ड्रॉपलेट के जरिए फैलता है। ऐसे में अगर किसी को सर्दी-जुकाम है तो उससे दूरी बनाए रखें।
- हाथों और सतहों के जरिए भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, इसलिए हाथों को बार-बार साफ करते रहना जरूरी है।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते समय मास्क पहनना, हाथों की सफाई और खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकना सबसे जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।