फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है देसी घी?

Sun, 26 Jan 2020 02:34 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से डायबिटीज की बीमारी आम हो गई है। डायबिटीज में आपको अपने आहार का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। अगर आपने खानपान में जरा भी लापरवाही की तो आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को क्या घी खाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं डायबिटीज में घी आपको फायदा पहुंचाता है या नुकसान...
 
विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ में बढ़ गए देसी घी के रेट - फोटो : डेमो फोटो
डायबिटीज या मधुमेह होने पर दिल के रोगों की संभावना अधिक होती है। घी कई तरह के हृदय रोगों की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है क्याेंकि घी में लिनोलेइक एसिड मौजूद होता है। ऐसे में घी को आहार में शामिल करने से आप दिल के रोगों के खतरे को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। घी में मौजूद फैटी ऐसिड मेटाबॉलिजिंग में मददगार होते हैं और हाई ब्लड शुगर को मैनेज करने में मददगार होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
मधुमेह - फोटो : social media
अगर घी को चावलों के साथ खाया जाए तो यह चावलों में मौजूद शुगर को पचाने में मदद करता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने में देसी घी का इस्तेमाल करें। यह घी गाय का हो तो ज्यादा अच्छा है। डायबिटीज के मरीज प्रभावी तरीके से वजन कम करने में घी की मदद ले सकते हैं। घी के सही सेवन से शरीर में जमा वसा को पिघलाया जा सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देसी घी या स्वस्थ वसा यानी हेल्दी फैट का स्रोत है, जो आपके खाए जा रहे भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे मधुमेह प्रबंधन सुनिश्चित होता है। देसी घी पाचन तंत्र के सुचारू कामकाज को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। अपनी रेगुलर डाइट में घी की सही मात्रा शामिल करना कब्ज से भी राहत दिला सकता है। देसी घी का इस्तेमाल कितना करना है इसे आप अपने डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट से जरूर जान लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें