फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहद में मिलाकर खा ली ये चीज तो जड़ से दूर होगी शारीरिक कमजोरी, वजन घटेगा और कई बीमारियां होंगी दूर

Sat, 25 Jan 2020 06:26 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दाल चीनी - फोटो : social media
बदलती लाइफ स्टाइल और ठीक तरह से खान-पान ना होने के चलते  शारीरिक कमजोरी की समस्या आम हो गई है। कई बार समय पर ना खाना, पोषणयुक्त खाना, विटामिंस की कमी के चलते  बीमारियां भी आम हो चली है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कई बार शारीरिक कमजोरी कई वजह से होती है। ठीक से खाना नहीं खाना, पोषणयुक्त चीजों का सेवन ठीक से नहीं हो पाना और विशेष रूप से विटामिन की कमी के चलते भी शरीर में कमजोरी रहती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं शहद का ऐसा घरेलू नुस्खा जो शारीरिक कमजोरी में बहुत कारगर है। 
विज्ञापन

2 of 7
दालचीनी
यह शहद का एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिससे ना केवल आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होगी बल्कि अपच,मोटापा और दूसरी अन्य बीमारियां भी दूर होंगी। यही नहीं शहद में इस चीज को मिलाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Cinnamon
इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले दालचीनी का पाउडर और शहद लीजिए। इसके बाद अब एक बर्तन में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर उसका पेेस्ट बनाकर चाट लें। इससे हृदय को भी लाभ होगा। बता दें कि इस नुस्खे से हृदय रोगों पर नियंत्रण होता है। बता दें कि दालीचीनी हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं जमने देती। 

4 of 7
weight loss
इस पेस्ट को खाली पेट खाएं। ध्यान रखें इसका असर शरीर पर जल्दी करने के लिए 30 मिनट तक कुछ न खाएं। इस नुस्खे को लगातार 10 दिनों तक इस्तेमाल करने से आपकी शारीरिक कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी। यही नहीं यदि आप मोटे हैं तो आपकी पेट की चर्बी भी छंट जाएगी। यह वजन कम करने में भी सहायकत है। 
विज्ञापन

5 of 7
joint pain
दालचीनी और शहद का इस नुस्खे से आपको जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। यही नहीं दालचीनी के पानी को पीने से संधिवात की समस्या में फायदा मिलेगा। आर्थाइटिस जैसी बीमारी में दालचीनी बेहद फायदेमंद साबित होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
cold cough - फोटो : social media
यही नहीं यदि आपको सर्दी खांसी की समस्या है तो फिर दालचीनी और शहद का ये नुस्खा आपको तुरंत ही जुकाम में राहत देगा। आप गुनगुने पानी में भी दालचीनी को मिलाकर ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यही नहीं दालचीनी अपच, गैस, पेट दर्द और एसिडिटी से आपको फटाफट राहत दिला देगी। यही नहीं यदि आप उल्टी-दस्त की समस्या से परेशान हैं तो फिर तो इसे लेने मेंजरा भी देरी ना कीजिए। यदि आपको खाना ठीक से नहीं पचता है तो फिर यह आपके लिए रामबाण औषधि हे। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें