मुंह के छाले से हैं परेशान
- फोटो : freepik.com
छाले होने पर क्या करें?
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, छाले होने पर बहुत तीखा, खट्टा, नमकीन और बेहद गर्म भोजन खाने से बचना चाहिए।
- नरम भोजन लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और मुलायम ब्रश से दांत साफ करें।
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करने से भी कुछ लोगों को दर्द से राहत मिल सकती है।
हालांकि यदि छाले बार-बार हो रहे हैं, तो इसके कारणों का पता लगाना जरूरी है। अगर मुंह का छाला तीन सप्ताह तक ठीक न हो, पहले से बड़ा हो रहा हो या फिर खून भी निकले तो डॉक्टर से इसकी जांच जरूर करवाएं। बार-बार छाले होने के साथ बुखार, निगलने में कठिनाई या शरीर के दूसरे हिस्सों में भी घाव हों, तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।