फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iron Side Effects: आयरन सप्लीमेंट का साइड इफेक्ट, फायदा नहीं जानिए नुकसान भी

Thu, 18 Dec 2025 04:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Iron Overdose Side effects : आयरन का ओवरडोज कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। इस लेख में हम आयरन से होने वाले फायदे नहीं आयरन की अधिकता से होने वाले नुकसान गिनाएंगे। यहां बताया जा रहा है कि जब आयरन ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए तो शरीर कैसे बगावत करता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयरन की गोलियां ज्यादा खाने के नुकसान - फोटो : freepik.com
Iron Overdose Side Effects: शरीर के लिए आयरन ज़रूरी है, लेकिन अगर आयरन की मात्रा ज़्यादा हो जाए तो ज़हर बन सकता है। हमारे समाज में आयरन को ताक़त का दूसरा नाम मान लिया गया है। थकान महसूस हो रही है? आयरन बढाइए। चक्कर आने पर आयरन सप्लीमेंट खाइए। पीली त्वचा का इलाज भी आयरन ही है। नतीजा यह हुआ कि अब लोग बिना जांच, बिना सलाह आयरन की गोलियां खाने लगे हैं।

सच यह है कि आयरन की कमी जितनी खतरनाक है, उसका ओवरडोज उतना ही नुकसानदेह है। आयरन का ओवरडोज कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। इस लेख में हम आयरन से होने वाले फायदे नहीं आयरन की अधिकता से होने वाले नुकसान गिनाएंगे। यहां बताया जा रहा है कि जब आयरन ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए तो शरीर कैसे बगावत करता है।
विज्ञापन

2 of 5
आयरन का ओवरडोज़ आखिर होता कैसे है? - फोटो : Freepik.com
आयरन का ओवरडोज़ आखिर होता कैसे है?
  • बिना ब्लड टेस्ट के सप्लीमेंट लेना
  • कई सप्लीमेंट या टॉनिक एक साथ लेना 
  • बच्चों में गलती से आयरन टैबलेट निगल लेना
  • लंबे समय तक हाई-डोज़ आयरन लेना
  • कुछ लोगों में जेनेटिक समस्या होता है यानी हेमोक्रोमैटोसिस

शरीर के पास आयरन को बाहर निकालने का प्रभावी सिस्टम नहीं होता है। जमा हुआ आयरन धीरे-धीरे अंगों को नुकसान पहुंचाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आयरन ओवरडोज से दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है - फोटो : Freepik.com
आयरन ओवरडोज से होने वाले बड़े नुकसान
 
  • पेट और आंतों पर सीधा असर होता है। मितली, उल्टी, पेट दर्द, डायरिया आदि यह शुरुआती चेतावनी है। गंभीर मामलों में आंतरिक ब्लीडिंग तक हो सकती है।
  • यह लिवर डैमेज कर सकता है। आयरन का ओवरडोज साइलेंट किलर की तरह काम करता है। अतिरिक्त आयरन लिवर में जमा होकर फैटी लिवर, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेल्योर का रास्ता खोल सकता है।
  • आयरन की अधिकता दिल पर भारी पड़ सकती है। आयरन हार्ट मसल्स में जमा होकर दिल की धड़कन बिगाड़ता है और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ाता है।
  • यह शुगर और हार्मोन गड़बड़ी का कारण बनता है। पैंक्रियाज़ प्रभावित हुआ तो डायबिटीज़ का जोखिम बढ़ता है। थायरॉयड और यौन हार्मोन भी असंतुलित हो सकते हैं।
  • इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। ओवरडोज से चक्कर, सिरदर्द, कन्फ्यूज़न, गंभीर स्थिति में दौरे, खासकर बच्चों में जोखिम ज़्यादा देखने को मिलता है।
  • संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। आयरन बैक्टीरिया के लिए “फ्यूल” है। ज़्यादा आयरन से इन्फेक्शन जल्दी पनपते हैं।

4 of 5
बच्चों में आयरन ओवरडोज - फोटो : Freepik.com
बच्चों में आयरन ओवरडोज

बच्चों के शरीर में अगर आयरन की अधिकता हो जाए तो मेडिकल इमरजेंसी में ले जाए। बच्चों के लिए आयरन टैबलेट कैंडी जैसी दिखती हैं। थोड़ी सी मात्रा तेज उल्टी,  लो ब्लड प्रेशर और कोमा तक ले जा सकती है। यह तुरंत अस्पताल का मामला है।


कितना आयरन ज़्यादा माना जाए?

वयस्कों में सामान्य जरूरत सीमित होती है। डोज व्यक्ति, उम्र और जांच पर निर्भर है। सीरम फेरिटिन और ट्रांसफेरिन सैचुरेशन जैसे टेस्ट बताते हैं कि शरीर में आयरन जमा तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को खास सावधानी चाहिए?
  • पुरुष और पोस्ट-मेनोपॉज़ल महिलाएं
  • जिन्हें बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूज़न हुआ हो
  • जेनेटिक हेमोक्रोमैटोसिस वाले
  • लिवर रोगी


आयरन के ओवरडोज पर क्या करें और क्या नहीं

क्या करें- डॉक्टर की सलाह लें और रिपोर्ट के बिना आयरन न लें। सप्लीमेंट ले रहे हैं तो पीरियॉडिक टेस्ट कराए। बच्चों से आयरन दवाएं दूर रखें।

क्या न करें- थकान को सीधे आयरन की कमी न मानें। मल्टीविटामिन, आयरन और टॉनिक एक साथ न लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें