आयरन वाली चीजों का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अनिल बंसल कहते हैं, कई बार खून की कमी गंभीर बीमारियों की वजह से भी होती है, इसलिए इसके कारणों को जानना जरूरी है। आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन चिकित्सक की सलाह के बाद ही करें।
आयरन की कमी का सबसे प्रभावी समाधान सही आहार लेना है। सबसे पहले आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों, चुकंदर, दालें, काले चने, राजमा, सोयाबीन, गुड़, तिल, मूंगफली, अंडा और नॉन-वेग विकल्पों में लीवर, लाल मांस और मछली आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।