फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने से अचानक बढ़ गया है जोड़ों का दर्द? जानें इससे बचाव के तीन सरल उपाय

Sat, 15 Nov 2025 04:01 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

High Uric Acid Pain:अक्सर बहुत से लोगों को पैर के अंगूठे के पास या घुटनों में दर्द रहता है। सामान्य तौर पर इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
यूरिक एसिड - फोटो : Adobe Stock
High Uric Acid Pain: यूरिक एसिड का लेवर अधिक होने से शरीर में अचानक और असहनीय जोड़ों के दर्द  महसूस होता है। इसे विज्ञानिक भाषा में हाइपरयूरिसीमिया कहते हैं। यूरिक एसिड प्यूरीन नामक तत्वों के टूटने से बनता है, जो कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं। जब शरीर में इसकी मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है, तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होना शुरू कर देता है, खासकर पैर के अंगूठे, टखनों और घुटनों में। यह क्रिस्टलीकरण ही अचानक, तेज सूजन और तीव्र दर्द का कारण बनता है। 

यह दर्द अक्सर रात में शुरू होता है और प्रभावित जगह लाल, गर्म और छूने में बेहद संवेदनशील हो जाता है। अगर आप नियमित रूप से अचानक, तीव्र जोड़ों के दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो यह स्पष्ट चेतावनी है कि आपके शरीर को यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। जीवनशैली और आहार में छोटे बदलाव करके इस स्थिति से बचा जा सकता है और इसकी दोबारा न होने के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
यूरिक एसिड - फोटो : Adobe Stock
शुगर को नियंत्रित करें
यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने का सबसे पहला और प्रभावी उपाय है अपने आहार पर ध्यान दें। आपको हाई प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थों के सेवन को सीमित करना होगा, क्योंकि ये सीधे यूरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इनमें रेड मीट, ऑर्गन मीट (जैसे कलेजी), कुछ समुद्री भोजन (सी-फूड), और शराब (विशेष रूप से बीयर) शामिल हैं।

इसके अलावा शुगर-युक्त पेय पदार्थ (जैसे सोडा और डिब्बाबंद जूस) को भी पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में यूरिक एसिड के उत्पादन को तेजी से बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन बढ़ाएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का एक सरल और अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय है। यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है, जिसे गुर्दे मूत्र के माध्यम से बाहर निकालते हैं।

जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो यह गुर्दे को कुशलता से काम करने में मदद करता है, जिससे यूरिक एसिड पतला हो जाता है और शरीर से आसानी से बाहर निकल जाता है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। पानी के अलावा, नींबू पानी और चेरी का जूस भी सहायक हो सकता है।
 
ये भी पढ़ें- Health Tips: कम उम्र में ही बढ़ रही हैं सफेद बालों की समस्या? जानें क्या है इसके पीछे की मूल वजह

4 of 5
यूरिक एसिड - फोटो : Adobe Stock
स्वस्थ वजन बनाए रखें
इन सब के साथ अपने वजन को नियंत्रित रखें, क्योंकि यूरिक एसिड के प्रबंधन के लिए ये बहुत जरूरी है। मोटापा यूरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है और शरीर की इसे बाहर निकालने की क्षमता को कम करता है, जिससे गाउट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से हल्का व्यायाम (जैसे तेज चलना या योग) शुरू करें और धीरे-धीरे अपने शरीर का वजन कम करें।

ये भी पढ़ें- Blood Sugar: ब्लड शुगर टेस्ट करने का सही समय क्या है? सही रेंज भी जानिए ताकि डायबिटीज रहे कंट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूरिक एसिड - फोटो : Adobe Stock
कब डॉक्टर से मिलें?
अगर आपको अक्सर ही गाउट अटैक की समस्या होती है, तो डॉक्टर से जरूर परामर्श लें और उनके सुझाव से ब्लड टेस्ट करा लें। डॉक्टर आपके यूरिक एसिड के स्तर की जांच करेंगे और आवश्यक दवाएं देंगे। अगर आपको ऐसा कभी-कभी होता है तो ऊपर बताए गए तीन सरल जीवनशैली परिवर्तनों को अपनाएं इससे आपको गाउट के दर्द से राहत मिल सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें