फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

Wed, 19 Apr 2017 10:33 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल
इन दिनों लोगों पर आईपीएल का फितूर चढ़ा है। दस साल बाद भी आईपीएल के लोग उतने ही बड़े फैन हैं जितना कि इसके पहले सीजन के समय थे। विराट कोहली, एम एस धोनी, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को लोग हमेशा ही खलेते हुए देखना चाहते हैं।
 
ये भी पढ़ें- खुल गया सलमान खान की फिटनेस का राज, सुबह उठते ही खाते हैं ये चीजें

जिस तरह से ये खिलाड़ी खेलने के लिए मेहनत करते हैं उतना ही फिट रहने के लिए भी करते हैं। लेकिन इसके लिए इन्हें घंटों मेहनत भी करनी पड़ती है। छोटी से छोटी लापरवाही इन पर हावी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स की डाइट के बारे में।
विज्ञापन

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

2 of 6
आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। धोनी अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। वो नाश्ते में दूध के साथ दलिया, किशमिश, बादाम और मिक्स फ्रूट जूस लेते हैं। लंच में धोनी चिकन या दाल के साथ चार रोटी, सौ ग्राम मिक्सड नट्स और मिक्सड वेजिटेबल सलाद खाते हैं।

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन: एक ऐसे अभिनेता, जो खाते-खाते मेंटेन रखते हैं फिटनेस

डिनर के वक्त धोनी चिकन सैंडविच खाते हैं। इन सब के अलावा बीच-बीच में वो प्रोटीन शेक, नट्स खाते रहते हैं। धोनी पूरे दिन में लगभग पांच लीटर दूध पीते हैं।
विज्ञापन

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

3 of 6
आईपीएल
इमरान ताहिर 

इमरान लो फैट वाले फूड खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा डिनर में वो नॉन वेज लेना पसंद करते हैं। पूरे दिन में एक निश्चित अंतराल के बाद जूस पीते रहते हैं। साथ ही वर्कआउट के समय प्रोटीन ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं।

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

4 of 6
आईपीएल
विराट कोहली

विराट कोहली फैशन से लेकर अपनी फिटनेस तक का पूरा ध्यान रखते हैं। कोहली खाने में नॉन वेज पसंद करते हैं, खासकर बटर चिकन। पांच दिन जमकर वर्कआउट करने के बाद वो दो दिन खूब खाते हैं।
विज्ञापन

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

5 of 6
आईपीएल
फाफ डू प्लेसिस

फाफ डू प्लेसिस नाश्ते में ऑमलेट, दूध और शहद लेते हैं। लंच और डिनर में वो ज्यादातर चिकन या सैमन फिश खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बीच-बीच में वो जूस पीते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटर चिकन के शौकीन हैं विराट कोहली, जानें इनके डाइट सीक्रेट

6 of 6
आईपीएल
क्रिस गेल 

क्रिस गेल नाश्ते में हेल्दी सलाद और जूस लेते हैं। इसके अलावा वो नॉन वेज भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें