फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने का मन नहीं करता और नहीं आती है नींद तो ये कीड़े हो सकते हैं कारण, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Fri, 31 Jan 2020 05:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खानपान में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने से और दूषित भोजन खाने से पेट खराब होना आम बात है। खासकर बच्चों की आदत होती है अक्सर बिना हाथ धोए खाना खाने की। हम भी अक्सर ठेले-खोमचों पर बिकने वाले फूड आइटम खा लेते हैं और इसके साथ गंदगी भी हमारे पेट में चली जाती है। खाने में साफ सफाई नहीं बरतने से हमारे पेट में कीड़े हो जाते हैं। हम इस बारे में ज्यादा सोचते नहीं और इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए, जानते हैं इसके लक्षणों और घरेलू उपायों के बारे में:

विज्ञापन

2 of 7
पेट में कीड़े होने के लक्षण 
  • पेट दर्द, गैस, एसिडिटी
  • डायरिया, पेट में सूजन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • भूख की कमी, खाने का मन नहीं होना
  • नींद नहीं आना
  • कमजोरी और वजन कम होना
  • एनीमिया
विज्ञापन

3 of 7
पेट में कीड़े होने के कुछ और लक्षण
  • सिर दर्द और बुखार
  • पैरों में दर्द
  • नींद में दांत पीसना
  • होठ सफेद होना
  • चेहरे पर सफेद दाग आना
  • शरीर का रंग काला होना

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पेट में कीड़े होने के कारण
  • खाने में साफ सफाई का ध्यान ना रखना
  • दूषित भोजन करना या दूषित पानी पीना
  • खाने या पानी के जरिए परजीवी का पेट में जाना
  • आसपास गंदगी होना
  • रसोई के पास मच्छर-मक्खियों का होना
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता(इम्यून सिस्टम) कमजोर होना
विज्ञापन

5 of 7
पपीता
पेट में कीड़े खत्म करने के कुछ घरेलू उपाय
  • लहसून: खाली पेट रोज सुबह 2-3 लहसुन की कलियां चबा कर खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। ऐसा एक हफ्ते तक रोजाना करना चाहिए। आप लहसुन की चटनी बनाकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भी खा सकते है।
  • पपीता: पेट के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका पल्प और बीज दोनों ही दवाई के तौर पर इस्तेमाल किये जाते हैं। 
  • कद्दू के बीज: कद्दू के बीज पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पेट में कीड़े होने पर 2 बड़े चम्मच कद्दू  के बीज को मसल लें और 2 कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर पीना लाभकारी होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
carrot
पेट में कीड़े खत्म करने के कुछ और घरेलू उपाय
  • गाजर: गाजर को क्रश कर रोज सुबह कम से कम एक छोटे कप खाने से पेट में मौजूद कई तरह का इन्फेक्शन दूर होता है। 
  • अनार: अनार के दाने व उसके छिलके दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है। उसके छिल्कों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसे एक चम्मच दिन में 2-3 बार खाने से बहुत जल्द पेट को आराम मिलेगा। 
नीम, लौंग, अजवाइन, तुलसी आदि का सेवन भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से मिलें
पेट में कीड़े खत्म करने के घरेलू नुस्खे काम तो करते हैं, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। डॉक्टर पेट में कीड़े मारने वाली दवा दे सकते हैं या फिर ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर जरूरत के अनुसार इलाज करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें