एक शोध में बताया गया है कि गर्भवती महिलाएं अगर धूम्रपान करती हैं तो इसका खतरनाक असर उनके होने वाले बच्चों पर पड़ता है। शोध के मुताबिक, गर्भाशय के दौरान धूम्रपान करने से नवजात बच्चे में हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इस शोध के निष्कर्ष बीएमजे पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। हालांकि इस शोध में यह बात साफ कही गई है कि मांओं के गर्भ धारण करने के दौरान धूम्रपान का उनके बच्चों की हड्डियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नुकसान शॉर्ट टर्म के लिए होता है।