फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: योग करते समय भूलकर भी न करें ये 7 तरह की गलतियां, पड़ सकती हैं आप पर भारी

Fri, 21 Jun 2019 10:19 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
yoga - फोटो : yoga
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से हर तीसरा इंसान सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा है। स्वास्थ्य का ठीक से ख्याल न रखने की वजह से हमारे शरीर में तनाव, थकान, चिड़चिड़ाहट जैसी कई बीमारियां जन्म लेती हैं। शरीर को इन बीमारियों से मुक्त कराने के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं, लेकिन योग के कुछ नियम होते हैं। अगर योग करते वक्त इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो यह आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं योग से जुड़े कुछ जरूरी नियम...
विज्ञापन

2 of 8
yoga
योग करने से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है। ऐसा नहीं कि आप सीधा आसन करना शुरू कर दें। सबसे पहले स्ट्रेचिंग करें। जब आपका शरीर लचीला हो जाएगा तब आसन करें।
विज्ञापन

3 of 8
yoga - फोटो : file photo
योग चाहे सुबह करें या शाम के समय, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि योग हमेशा खाना खाने के करीब 3 घंटे बाद करें। आप चाहे तो खाली पेट भी योग कर सकते हैं।

4 of 8
russian yoga instructor - फोटो : Instagram
कुछ लोग योग करते समय बीच में प्यास लगने पर ठंडा पानी पीने लगते हैं। यह भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि योग के बाद आपका शरीर गर्म हो जाता है ऐसे मेें ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी की शिकायत हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 8
yoga
योगासन की शुरूआत करते समय हल्के आसन का चयन करें। चाहे आपको योग करते हुए कितने भी साल हो गए हो, लेकिन योग की शुरुआत किसी कठिन आसन से नहीं करनी चाहिए। बिना शरीर को तैयार किए आप कठिन योग करने लगेंगे तो इससे चोट लगने का डर रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
yoga for pregnant women
ऐसा न हो कि आप बस कहीं से जानकर किसी आसन को करने लगें। हमेशा इन्स्ट्रक्टर द्वारा बताए अनुसार ही योग करें, क्योंकि गलत आसन करने से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको कमर दर्द, घुटनों में तकलीफ या मसल्स में खिंचाव हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
China's youngest yoga teacher
योगासन करने के तुरंत बाद स्नान न करें। जब भी योग करें उसके कुछ समय बाद स्नान करें। क्योंकि किसी भी व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में नहाना एवॉइड करना चाहिए। ध्यान रखें योग करने के एक घंटे बाद ही नहाएं।
विज्ञापन

8 of 8
yoga
योगासन करते समय अपने मोबाइल फोन को अपने आस पास न रखें, क्योंकि इस समय आपका ध्यान कहीं नहीं भटकना चाहिए। इससे आपसे योग में कोई गलत स्टेप हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें