महिलाओं में आंखों की बढ़ती समस्या
- फोटो : iStock
आंखों की जांच
एक अध्ययन के अनुसार, कुछ संभावित जैविक कारकों के चलते भारतीय महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अंधेपन की समस्या का खतरा 35 प्रतिशत अधिक होता है। डायबिटीज जैसी बीमारियां भी आंखों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं। ऐसे में सभी महिलाओं को साल में एक बार आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। शॉर्प साईट आई हॉस्पिटल्स की सीईओ दीपशिखा शर्मा कहती हैं, महिलाओं को सेहत को लेकर विशेष जागरूकता दिखाने की आवश्यकता है। आंखों की नियमित रूप से जांच कराने से आप आंखों से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को समय रहते पता करके उससे बचाव कर सकती हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।