फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Tea Day 2019: बहुत गुणकारी हैं ये 4 खास चाय, सेहत रखेंगे दुरुस्त, घटेगा मोटापा भी

Sun, 15 Dec 2019 11:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tea - फोटो : पेक्सेल्स
अगले साल से हर वर्ष 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाएगा। चार साल पहले भारत के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने इसे मनाने के लिए इस दिन को तय किया है। एक एनजीओ की ओर से शुरू हुआ यह अंतरराष्ट्रीय दिवस चाय उत्पादक देशों में खास तौर से मनाया जाता है। वैसे तो दूध वाली और नींबू वाली चाय आम है, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह की चाय होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। आइए, जानते हैं इन खास चायों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Pixabay
आजकल ज्यादातर लोग अपने मोटापे को लेकर चिंतित हैं। वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मोटापा कम करने के लिए डॉक्टर भी अपनी डाइट में ज्यादा तरल पदार्थ शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बनाने को कहते हैं। कई लोग बाहर का खाना, जंक फूड वगैरह तो छोड़ देते हैं, लेकिन चाय पीने की आदत नहीं छूटती। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चाय के बारे में जो आपका मोटापा कम करेगी और सेहत दुरुस्त करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
tea - फोटो : pixa
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे।

4 of 8
tea - फोटो : pixa
ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।
विज्ञापन

5 of 8
biryani tea - फोटो : instagram
कैमोमाइल चाय
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल ऐसा हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें कैल्शियम और पोटाशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
विज्ञापन

6 of 8
चाय
मेथी दाने की चाय
आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ चाय बनाकर ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Tea - फोटो : पेक्सेल्स
हल्दी की चाय
हल्दी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी उबाल लें। इस पानी में हल्दी की एक इंच लंबी जड़ डाल दें। जड़ नहीं है तो एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें। इस पानी को 2 से 3 मिनट तक उबलने के बाद इसे एक कप में डालकर शहद और काली मिर्च पाउडर मिला लें। इस चाय को रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पियें।
विज्ञापन

8 of 8
tea - फोटो : pexels
हल्दी की चाय के बहुत फायदे
हल्दी, मिर्च और शहद के इस मिश्रण का सेवन करने से इम्युनिटी बढती है। हल्दी में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। आर्थराइटिस जैसे रोगियों को भी जोड़ों के दर्द और अकड़न से राहत मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें