फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: रोज सुबह चाय के बजाय पी सकते हैं ये चार ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Sun, 02 Nov 2025 04:15 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Drinks for Morning Energy: अक्सर कुछ लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में चार ऐसी पेय के बारे में जानते हैं, जिसका सेवन आप रोज सुबह के समय कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चाय - फोटो : Adobe Stock
Healthy Morning Drinks: हमारे देश में बहुत से लोगों को बिस्तर से उठते ही चाय की चुस्की लेने की आदत होती है। इस आदत को बहुत से लोग 'बेड टी' के नाम से जानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खाली पेट कैफीन और टेनिन वाली चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है और कई आवश्यक पोषक तत्वों का अवशोषण रुक जाता है। यह छोटी-सी आदत आपको लंबे समय में, पोषण की कमी और पाचन समस्याओं को जन्म दे सकती है। 

एक स्वस्थ और ऊर्जावान दिन की शुरुआत के लिए, अपनी दिनचर्या में चाय की जगह कुछ प्राकृतिक और सेहतमंद ड्रिंक्स को शामिल करना एक बेहतरीन उपाय है। आइए इस लेख चार ऐसे ही ड्रिंक के बारे में जानते हैं जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में भी मदद करते हैं, और आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा ये पेय शरीर से रात भर जमे हुए विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
green tea new - फोटो : Freepik
ग्रीन टी
सुबह में दूध की चाय की जगह ग्रीन टी पीना एक शानदार विकल्प है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स (कैटेचिन) आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी दिमाग को हल्का करता है, जिससे अपकी एकाग्रता बढ़ती है और साथ आपका वजन कम करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: विटामिन बी12 की कमी का क्या है असली कारण, डॉक्टर ने सुझाए ये उपाय
 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
नींबू पानी
सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी से शुरुआत करना शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह विटामिन-सी का बड़ा स्रोत है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। नींबू पानी पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, लिवर को टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, और आंतों की सफाई करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

ये भी पढ़ें - Prostate Problems: सभी पुरुषों को कभी न कभी होनी है प्रोस्टेट की ये समस्या, समय रहते पहचानें इसके लक्षण
 

4 of 5
नारियल पानी - फोटो : freepik
नारियल पानी
नारियल पानी दिन की शुरुआत करने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक पेय है। यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे पोटैशियम) से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और एनर्जी देता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है और एसिडिटी या अपच की समस्या पैदा नहीं करता। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Matcha Tea - फोटो : Adobe stock
हर्बल टी
अदरक, तुलसी, पुदीना या कैमोमाइल से बनी हर्बल टी आपके पाचन को मजबूत बनाती है। कैमोमाइल चाय तनाव कम करने में सहायक है, जबकि अदरक और तुलसी पाचन को मजबूत बनाते हैं। ये चायें कैफीन-मुक्त होती हैं, इसलिए ये आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब किए बिना शरीर को गर्माहट देती है और अंदरूनी आराम प्रदान करती हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें