फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से मिटा देंगे ये घरेलू नुस्खे, यकीन ना हो तो आजमाकर देखें

Wed, 13 Nov 2019 03:25 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या ने कई लोगों को कब्ज जैसी समस्या का शिकार बनाया है। - फोटो : डेमो
बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है व्यक्ति की पाचनशक्ति पर। गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या ने कई लोगों को कब्ज जैसी समस्या का शिकार बनाया है। कब्ज सुनने में तो एक आम बीमारी की तरह लगती है लेकिन इसका यदि ठीक से इलाज नहीं किया जाए तो इससे शरीर के दूसरे हिस्से प्रभावित होने लगते हैं और व्यक्ति कई दूसरी बीमारियों का शिकार होने लगता है। आइए आपको बताते हैं कब्ज को दूर करने के सबसे असरदार उपाय जिन्हें आजमाते ही आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
ताजा नींबू पानी सुबह पीने से कब्ज नहीं होती। - फोटो : फाइल फोटो
नींबू
नींबू का रस पाचन तंत्र को ठीक करता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त कण निकल जाते हैं। ताजा नींबू पानी सुबह पीने से कब्ज नहीं होती। चाहे तो लेमन टी भी पी सकते हैं। नींबू का आप यदि खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं तो भी यह बहुत लाभकारी है। 
विज्ञापन

3 of 7
पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं रहती। - फोटो : फाइल फोटो
पुदीना और अदरक
पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं रहती। अदरक की चाय कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्खा है।

4 of 7
रात को सोने से पहले गुड़ खाने से सुबह के समय कब्ज की समस्या नहीं रहती। - फोटो : फाइल फोटो
गुड़
रात को सोने से पहले गुड़ खाने से सुबह के समय कब्ज की समस्या नहीं रहती। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर गुड़ को गर्म करके खाने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कॉफी एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है।  - फोटो : Pixabay
कॉफी
कॉफी पीने से आप बिना देर किए बाथरूम तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, कॉफी एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। 
विज्ञापन

6 of 7
आलूबुखारा खाने से आपकी पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। - फोटो : Pixabay.com
आलूबुखारा
आलूबुखारा खाने से आपकी पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोजाना 3 ग्राम आलूबुखारा खाने से कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। दरअसल, आूलबुखारा में भारी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्सरसाइज कई तरह की बीमारियां दूर करती है। - फोटो : social Media
सैर
रोजाना 15 मिनट टहलने से भी आप आसानी से कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ज्यादा खाने के बाद यदि आपको नींद आने लगे तो आपको थोड़ा टहलना चाहिए।  


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें