खान-पान में करें सुधार
- फोटो : Adobe stock photos
बाउल कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?
प्रोफेसर सारा बेरी कहती हैं, हमें यह पहले से ही पता है कि जिन मरीजों की डाइट ठीक नहीं होती है यानी कि जो लोग प्रोसेस्ड फूड्स और मीठे ड्रिंक्स ज्यादा लेते हैं, उन्हें बाउल कैंसर का खतरा अधिक होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज का भी बड़ा कारण माना जाता रहा है।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन मरीजों को हाई ब्लड शुगर की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे की समस्या है, उन्हें कम उम्र में कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा लगभग 360 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहती हैं, निष्कर्ष से पता चलता है कि अगर कम उम्र से ही लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार कर लिया जाए तो इस जानलेवा बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
--------------------------
स्रोत:
Common gut problem that raises risk of bowel cancer by '600 per cent'
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।