फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digestion Problem: अक्सर पेट में रहती है दर्द और ऐंठन? कहीं सूज तो नहीं गया है आपका पाचन तंत्र

Mon, 29 Jun 2026 08:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कभी-कभार होने वाला पेट दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि दर्द बार-बार हो, ऐंठन के साथ आए, खाना खाने के बाद बढ़ जाए या कई दिनों तक बना रहे, तो यह पाचन तंत्र में किसी समस्या का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
पाचन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
खान-पान की गड़बड़ी ने सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इसका पाचन तंत्र पर भी सीधा असर देखा जा रहा है। लिहाजा पेट में भारीपन, गैस, थोड़ी-थोड़ी देर में ऐंठन, खाना खाने के बाद पेट फूल जाने जैसी समस्याएं अक्सर लोगों में देखी जा रही हैं। वैसे तो ये दिक्कतें सामान्य घरेलू उपायों और हल्की दवाओं से ठीक हो जाती हैं, पर अगर ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं तो इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

कई बार शरीर इन लक्षणों के जरिए यह संकेत देता है कि आपके पाचन तंत्र में सूजन की समस्या शुरू हो चुकी है।

पाचन तंत्र में सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बार-बार तला भुना खाना, फाइबर की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना, तनाव और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं। शुरुआत में इसके लक्षण मामूली लगते हैं, लेकिन समय के साथ ये पेट दर्द, ऐंठन, दस्त और कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
पाचन तंत्र में सूजन - फोटो : adobe stock images
पाचन तंत्र में सूजन के बारे में जानिए

पाचन तंत्र में सूजन का मतलब है छोटी या बड़ी आंत या पाचन तंत्र के किसी हिस्से में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली सक्रिय होकर सूजन पैदा कर रही है। 
 
  • यह सूजन संक्रमण, भोजन से एलर्जी, ऑटोइम्यून बीमारी या खराब खान-पान की वजह से हो सकती है। 
  • यदि समय पर इसकी पहचान न हो पाए तो इससे भोजन का पाचन गड़बड़ा जाता है जिससे शरीर में पोषण और ऊर्जा की कमी हो सकती है।

पाचन तंत्र की सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बैक्टीरिया, वायरस का संक्रमण, फूड एलर्जी जैसी स्थितियां इस खतरे को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। जो लोग अत्यधिक शराब-धूम्रपान, प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाते हैं उनमें भी इसका खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
पाचन स्वास्थ्य की समस्याओं को न लें हल्के में - फोटो : Freepik.com
कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं शिकार?

पेट में सूजन होने पर पेट में दर्द, ऐंठन, गैस होने, पेट फूलने जैसी समस्या होती है।
 
  • इसके अलावा दस्त, कब्ज, मतली, भूख कम लगने या जल्दी पेट भर जाने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
  • गंभीर मामलों में मल में खून आ सकता है। वजन कम होना, लगातार बुखार या एनीमिया की भी दिक्कत हो सकती है। 

ज्यादा तनाव लेना ठीक नहीं

तनाव का सीधा प्रभाव हमारे मस्तिष्क और आंतों से होता है। लगातार तनाव रहने पर पाचन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, ऐंठन और मल त्याग की आदतों में बदलाव आ सकते हैं। कई लोगों में तनाव के दौरान आईबीएस के लक्षण अधिक बढ़ जाते हैं। इसलिए केवल दवा ही नहीं, बल्कि पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन भी पाचन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
पाचन की समस्याओं से कैसे बचें?

यदि अक्सर पेट दर्द होता रहे, शौच से खून आए और तेज बुखार के साथ बार-बार उल्टी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
  • पाचन की समस्याओं से बचे रहने के लिए रोजाना संतुलित भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में फाइबर लें,।
  • पाचन ठीक रखने के लिए खूब पानी पीना, नियमित व्यायाम और प्रोसेस्ड फूड का सेवन  कम करना जरूरी है।
  • धूम्रपान और शराब भी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं इनसे दूरी बनाएं।
     


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें