पीने का पानी रखें शुद्ध
- फोटो : Adobe Stock
आरओ का पानी कितना सुरक्षित?
डॉक्टर खान कहते हैं, जब भी शुद्ध पानी की बात होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) द्वारा फिल्टर किए हुए पानी की ख्याल आता है। आरओ का पानी आमतौर पर भारी धातुओं, केमिकल्स और बैक्टीरिया जैसे दूषित पदार्थों को हटाने के लिए सुरक्षित होता है, जिससे यह नल के पानी से ज्यादा साफ माना जाता है। हालांकि दीर्घकालिक रूप से इसे भी बहुत सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।
पानी के शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान आरओ, पानी से कई जरूरी मिनरल्स को भी हटा देता है। इन मिनरल्स की कमी दीर्घकालिक रूप से इम्युनिटी कमजोर करने सहित कई अन्य तरह की समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। आरओ प्यूरीफायर झटपट पानी को शुद्ध करने का आसान तरीका जरूर है, पर पानी को उबालकर, ठंडा करने और छानकर पीने की विधि ज्यादा कारगर है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।