फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: ये चार मसाले बचा सकते हैं इलाज के लाखों का खर्च, गंभीर बीमारियों से मिलती है आपको सुरक्षा

Mon, 21 Nov 2022 01:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
औषधियां और मसालों के लाभ - फोटो : istock
हमारे घरों में मसालों के रूप में रोजाना कई ऐसी औषधियों को प्रयोग में लाया जाता है, जो सेहत के लिए गजब के फायदों से भरपूर होती हैं। कुछ औषधियों को हम प्रभावी घरेलू उपचार के तौर पर भी जानते हैं। आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस ने भी इनके सेवन से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ मसालों में प्रभावशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचाने में मदद कर सकते हैं। कोरोना के दौर में इन्हीं मसालों का काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता था।

आयुर्वेद शास्त्रों में जिक्र मिलता है कि भारतीय मसालों में सेहत का खजाना होता है। कुछ मसालों को कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने तक में लाभकारी पाया गया है, ऐसे में अगर इनके सेवन की आदत बना ली जाए तो बीमारियों से बचाव करके इनपर खर्च होने वाले लाखों रुपये को बचाया जा सकता है।

आइए ऐसी ही कुछ प्रभावी औषधियों के बारे में जानते हैं जो हम सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध होती हैं। आहार में इनके सेवन को जरूर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
दालचीनी के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
डायबिटीज में दालचीनी के लाभ

दालचीनी में कई प्रकार के प्रभावी गुण होते हैं जो शरीर को विशेष लाभ दे सकते हैं, विशेषतौर पर इससे डायबिटीज में लाभ देखा गया है। अध्ययनों में पाया गया है कि दालचीनी इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता में सुधार कर सकती। डायबिटीज की स्थिति के कारण शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या हो सकती है, जिसके कारण रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने लगता है। इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाकर, दालचीनी रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकती है जिससे डायबिटीज की जटिलताओं का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
लौंग से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए मशहूर है लौंग

लौंग में रोगाणुरोधी गुण पाए गए हैं, जिसका अर्थ है कि ये बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास और इसके संक्रमण को रोकने में मदद करता है। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला है कि लौंग के तेल में तीन सामान्य प्रकार के जीवाणुओं को मारने की क्षमता होतीहै जिसमें  ई. कोलाई भी शामिल है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनती है। लौंग के जीवाणुरोधी गुण ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने और दांत के दर्द को कम करने में भी लाभकारी हैं।

4 of 5
काली मिर्च से हृदय स्वास्थ्य में लाभ - फोटो : pixabay
काली मिर्च से कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोग के बढ़ते जोखिमों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है, इसे नियंत्रित करने में काली मिर्च के सेवन से लाभ हो सकता है। जानवरों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि काली मिर्च का अर्क कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। काली मिर्च के अर्क से एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा काली मिर्च के औषधीय गुण इसे गले के संक्रमण को ठीक करने में भी कारगर बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीरा पानी पीने के लाभ - फोटो : Pixabay
जीरा पाचन अंगों के लिए फायदेमंद

जीरा का सेवन या जीरा का पानी पीना आपके पाचन तंत्र को गजब का बूस्ट दे सकता है। अध्ययन में इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण होने वाले पेट में ऐंठन, मतली और सूजन को ठीक करने में जीरा को लाभकारी पाया है। जीरा के पानी का सेवन करना पाचन को ठीक रखने के साथ कब्ज, पेट दर्द को कम करने और लिवर को साफ करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें