ca
- फोटो : iStock
मोटापा बढ़ना बड़ी समस्या
इस सर्वेक्षण में विशेषज्ञों ने महिला और पुरुष दोनों में बढ़ते मोटापे की समस्या को लेकर चिंता जताई है। मोटापा को कई प्रकार के गंभीर रोगों का कारक माना जाता है। एनएफएचएस-4 की तुलना में एनएफएचएस-5 में अधिकतर राज्यों में लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी गई है। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, दिल्ली, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पंजाब, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप (34-46 प्रतिशत) में एक तिहाई से अधिक महिलाएं अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता मोटापा कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकता है, जिसको लेकर लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
शोध की मानें तो मोटापा ग्रस्त लोगों में अन्य लोगों की तुलना में डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है। वैश्विक स्तर पर हृदय रोग, मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को मोटापा की रोकथाम को लेकर व्यापक उपाय करने की आवश्यकता है, वरना आने वाले समय में इसके कारण कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।
----------------
नोट: यह लेख नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।