विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद पौषक तत्व है। अगर हमारे शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो हमें कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में खून की कमी हो, आपको पेट की समस्याएं परेशान करें और दिनभर आप थके-थके महसूस न करें तो शरीर में विटामिन बी12 की कमी न होने दें। यह एक ऐसा विटामिन है जो अगर आपके शरीर में कम हो जाता है तो आप अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा के लिए गाय का दूध पिएं।