Diet to Stay Young: अक्सर लोग सोचते हैं कि अपने युवा अवस्था में खूब मेहनत कर लेते हैं और सेहत का ध्यान तो 40-50 की उम्र के बाद भी रखा जा सकता है, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 20 की उम्र में आप जो खाते हैं, वही आपके भविष्य की नींव रखता है। आपकी वर्तमान आदतें ही तय करेंगी कि आप 40 या 50 की उम्र में कितने मजबूत, ऊर्जावान और युवा महसूस करेंगे।
युवा अवस्था वह समय होता है जब शरीर में हड्डियां पूरी तरह से विकसित होती हैं, मांसपेशियां बन रही होती हैं और मेटाबॉलिज्म अपनी चरम सीमा पर होता है। इस चरण में की गई छोटी सी लापरवाही जोड़ों के दर्द, थकान और समय से पहले बढ़ती उम्र जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए अपनी सेहत को भविष्य के लिए सबसे बड़ा निवेश मानें। अच्छी बात यह है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए महंगे सुपरफूड्स की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी रोजाना की थाली में कुछ आम भारतीय खाद्य पदार्थों को शामिल करना ही काफी है।
ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी जवानी को वर्षों तक बरकरार रख सकते हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर मनन वोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में तीन सबसे जरूरी खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है जिसे 20 की उम्र से ही हर व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।