इम्युनिटी
- फोटो : Adobe stock photos
इम्यूनिटी बढ़ाएं
डेंगू से लड़ने के लिए मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता जरूरी है। अपने आहार में विटामिन C और E युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे संतरा, कीवी, पालक और बादाम शामिल करें। तुलसी, अदरक और हल्दी से बनी हर्बल चाय पीना भी फायदेमंद होता है। पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। ताजा फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे दाल और नट्स, इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। जंक फूड और चीनी युक्त पेय से बचें, क्योंकि ये इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं।