फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maternal Immunity: कोरोना महामारी के दोर में बहुत जरूरी है 'मैटरनल इम्यूनिटी' 

Tue, 16 Jun 2020 07:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Pregnancy
गर्भावस्था के दौरान एक मां का स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसका असर मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ता है। इस समय के दौरान महिला के इम्यून सिस्टम में कई बदलाव आते हैं, जो गर्भावस्था को सफल बनाने में योगदान देते हैं। ऐसे में उचित पोषण के द्वारा मां की इम्यूनिटी बनाए रखने से मां और बच्चे दोनों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है। उचित पोषण की कमी और एनीमिया के कारण संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए, खासतौर पर आज के दौर में जब दुनिया इस कोरोना संकट से जूझ रही है, मां और बच्चे दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरूरी हो जाती है। 
विज्ञापन

2 of 11
Pregnancy - फोटो : पेक्सेल्स
पोषक तत्व कैसे इम्यूनिटी बढ़ाते हैं?
  • आहार में मौजूद कई तरह के पोषक तत्व- इन्फ्लामेशन, इम्यून सैल फंक्शन और मॉड्यूलेशन को प्रभावित करते हैं। कुछ पोषक तत्वों की थोड़ी-सी कमी होने पर भी मां की इम्यूनिटी कम हो सकती है और बच्चे के जन्म से पहले संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे में कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिसका असर जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 11
Pregnancy
गर्भावस्था के दौरान महिला के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जिंक, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों का उचित मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है। किसी भी पोषक तत्व की हल्की सी कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है। खासतौर पर जिंक इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह शरीर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एक्शन और सैल्यूलर रेग्यूलेशन में मदद करता है। 

4 of 11
pregnancy
जिंक
  • एक एंटीऑक्सीडेंट और इम्यून रेग्यूलेटर है। इसका नियमित रूप से सेवन करना ज़रूरी है क्योंकि यह शरीर मैं भविष्य में प्रयोग के लिए जमा नहीं होता।
विज्ञापन

5 of 11
pregnancy
सेलेनियम-
  • इम्यूनिटी बढ़ाने अैर इम्यून-सैल्स को सुरक्षित रखने में बेहद महत्वपूर्ण है। यह वायरस से लड़ने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 11
vitamin b
विटामिन बी- 
  • विटामिन बी कॉम्पलेक्स और फोलिक एसिड गर्भावस्था में बेहद जरूरी है, ये इम्यून सिस्टम को सामान्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी6, बी12 और फोलेट खासतौर पर महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

7 of 11
vitamin c
विटामिन सी- 
  • इससे पाचन तंत्र में आयरन का अवशोषण बढ़ता है। यह शरीर में महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और प्री-एक्लेम्पसिया की संभावना को कम करता है।

8 of 11
VITAMIN D
विटामिन डी- 
  • यह इम्यून सिस्टम के संरचनात्मक एवं कार्यात्मक अवयवों को प्रभावित कर इम्युनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा मैक्रोफेजेज (एक तरह की श्वेत रक्त कोशिकाएं) के एंटीमाइक्रोबियल फंक्शन को नियंत्रित करता है।

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय माताओं में पोषण की स्थिति 
  • भारत में, बड़ी संख्या में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं जरूरी पोषक तत्वों का सेवन उचित मात्रा में नहीं करती हैं, न्यूट्रिशन सप्लीमेंट के द्वारा इनमें सुधार किया जा सकता है। भारत में कई गर्भवती महिलाओं के आहार में सब्जियां, मीट, डेयरी उत्पाद और फल पर्याप्त मात्रा में नहीं होते, जो उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकें। 

10 of 11
गर्भवती - फोटो : social media
  • एक अध्ययन में पाया गया है कि कुछ महिलाओं में कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएन्ट 50 फीसदी तक कम होते हैं। यह कमी एनिमिया, इन्फेक्शन आदि का कारण बन सकती है। इसके अलावा आहार में अन्य पोषक तत्वों की कमी के चलते गर्भावस्था में कई तरह की जटिलताएं भी आ सकती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Pregnancy - फोटो : पेक्सेल्स
  • महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी को देखते हुए जरूरी है कि जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्वों के सप्लीमेंट और पोषण के अन्य विकल्पों को बढ़ावा दिया जाए। 

(डॉ. मीनाक्षी आहूजा, एमबीबीएस, एमडी, FICOG, डायरेक्टर, ऑब्सटेट्रिक्स एंड  गायनोलॉजिस्ट, फोर्टिस ला फेम्मे, नई दिल्ली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें