फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: घर में मोटापा कम करने के आसान टिप्स, डाइट में रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 16 Jun 2020 06:18 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मोटापे की समस्या आज के समय में आम होते जा रही है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मोटापे की समस्या आज के समय में आम होते जा रही है। इस समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। मोटापे को कम करने और फीट रहने के लिए कई लोग जीम का सहारा लिया करते थे। परंतु कोरोना वायरस के कारण जीम बंद कर दिए गए थे जिस वजह से बहुत से लोगों का शरीर अनफीट होने लगा है।

अभी भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिस वजह से जीम या पार्क में जाकर एक्सरसाइज करना सुरक्षित नहीं है। इस समय घर में रहना ही सुरक्षित है। आज हम आपको वजन कम करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन घरेलू उपायों को करने से आप फिट रहेंगे और आपका वजन भी घटने लगेगा...
 
विज्ञापन

2 of 8
जो लोग रात्रि में पूरी नींद नहीं लेते हैं उनके वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • पूरी नींद लें
अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ रहे और आपका वजन न बढ़े तो नींद पूरी लें। एक शोध में इस बात का दावा किया गया है जो लोग रात्रि में पूरी नींद नहीं लेते हैं उनके वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।   

नींद पूरी न होने पर हमारा ब्रेन हमें इस तरह के संकेत देने लगता है कि शरीर को भूख लग रही है, परंतु हमारे शरीर को भूख नहीं लग रही होती है। ऐसा लेप्टिन हॅार्मोन की वजह से होता है। नींद पूरी न होने के कारण ब्रेन में लेप्टिन हॅार्मोन रिलीज होने लगता है। लेप्टिन हॅार्मोन ही शरीर को नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभाता है। 

वजन कम करने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पूरी नींद ली जाए।

 
विज्ञापन

3 of 8
पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें
पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। सही मात्रा में पानी का सेवन करने शरीर फैटी होने से बचा रहता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक है।

सही मात्रा में पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है और पाचन क्रिया के सही रहने से मेटाबॉलिजम हाई रहता है। अगर हमारा मेटाबॉलिजम सही रहेगा तो शरीर स्वस्थ रहेगा और मोटापा भी नियंत्रण में रहेगा। वजन को नियंत्रित रखना का ये सबसे आसान और अच्छा उपाय है।


 

4 of 8
खाने में प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खाने में प्रोटीन को शामिल करें
  • खाने में प्रोटीन को शामिल करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। दाल और साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। कई लोगों को बार-बार खाने की आदत होती है, जिस वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है। खाने में प्रोटीन युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से बार-बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाती है। अगर आप बार-बार खाना नहीं खाएंगे तो आपका वजन नियंत्रण में रहेगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
सेब का सिरका वजन कम करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेब का सिरका रहेगा फायदेमंद
  • सेब का सिरका वजन कम करने के लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है। एक्सपर्टस के अनुसार इसके इस्तेमाल से तुरंत वजन कम होने लगता है। आप खाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
योग करने से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
योग करें
  • वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है योग। नियमित योग का अभ्यास करने से वजन कम होने लगता है। योग करने से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
फाइबर युक्त डाइट वजन कम में बेहद ही फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन कम करने के लिए डाइट में ध्यान देना जरूरी
  • फाइबर से भरपूर डाइट लें।
फाइबर युक्त डाइट वजन कम में बेहद ही फायदेमंद होती है। फाइबर युक्त डाइट लेने के कई फायदे होते हैं जैसे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। 
 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
इन चीजों में पाया जाता है फाइबर
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • फल 
  • बीन्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें