फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में कुछ इस तरह बनता है हीमोग्लोबिन, जानिए इसकी बनने की प्रक्रिया और महत्व के बारे में

Tue, 21 Apr 2020 04:48 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिय
हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन का फ्लो होते रहता है। इसी वजह से लोगों को कॉटन के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है ताकि ऑक्सीजन की शरीर में सप्लाई बनी रहे। इस काम में आयरन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन की मदद से ही बॉडी की सेल्स में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में भी सहायक है। एक स्वस्थ शरीर के लिए हीमोग्लोबिन का खास महत्व है। तो आइए जानते हैं कि हीमोग्लोबिन बनने की प्रोसेस और इसके महत्व के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयरन ही हमारे शरीर में प्रोटीन के साथ कॉन्बिनेशन करके हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है। जब हम सांस लेते हैं तो फेफड़ों में मौजूद आयरन ऑक्सीजन को अपनी तरफ खींचता है और रेड ब्लड सेल्स के माध्यम से इसे पूरे शरीर में फैलाने का काम करता है। इन्हीं लाल रक्त कोशिकाओं में आयरन प्रोटीन के साथ कॉन्बिनेशन तैयार करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनने की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी होने पर एनीमिया की शिकायत हो सकती है। इसकी कमी के मुख्य लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:
  • आलस
  • चक्कर आना
  • सिर दर्द रहना
  • त्वचा में पीलापन आदि

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे में हीमोग्लोबिन की सही मात्रा बनाए रखने के लिए आयरन बहुत जरूरी है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में चुकंदर, अनार, पालक, लाल मांस आदि को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पूरे दिन के लिए शरीर में आयरन की मात्रा
हमारे शरीर को पूरे दिन में आयरन की कितनी मात्रा की जरूरत है यह बात उम्र, जेंडर और वजन पर निर्भर करता है। 18 से 50 साल के व्यस्क पुरुषों को 8 g/dl और महिलाओं के लिए 19g/dl आयरन हर रोज चाहिए होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें