फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immunity Booster: सिर्फ विटामिन सी-डी से नहीं मजबूत होगी इम्युनिटी, इन पोषक तत्वों को भी करें डाइट में शामिल

Mon, 21 Jul 2025 06:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हमारे आहार में कई ऐसी चीजें हैं जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, विटामिन-सी और डी वाली चीजों को इसके लिए सबसे फायदेमंद माना जाता रहा है। 
  • प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सिर्फ यही दो काफी नहीं हैं। आइए जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इस ढाल को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : freepik.com
प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम को शरीर का ढाल कहा जा सकता है, जो हमें कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करती है। यही कारण है कि कोरोना के समय में सभी लोगों को उन उपायों को करते रहने की सलाह दी जाती रही थी जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम इस दिशा में लगातार प्रयास करते रहें। आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना यहां सबसे आवश्यक हो जाता है। 

हमारे आहार में कई ऐसी चीजें हैं जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, विटामिन-सी और डी वाली चीजों को इसके लिए सबसे फायदेमंद माना जाता रहा है। अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप निरंतर इन विटामिन्स वाली चीजों का सेवन करते हैं तो संक्रामक रोगों का खतरा कम हो सकता है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सिर्फ यही दो काफी नहीं हैं। आइए जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इस ढाल को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
डाइट में शामिल करें पौष्टिकता वाली चीजें - फोटो : Freepik.com
विटामिन सी-डी के लाभ

विटामिन-सी एक प्रकार का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो बायोसिंथेटिक और जीन नियामक एंजाइमों के लिए जरूरी है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को रोगजनकों से मुकाबले में मदद करती है। इसी प्रकार शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन (डी3) प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह 10-15 मिनट तक धूप में रहकर या फिर इससे भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करके पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन-ई वाली चीजें - फोटो : Freepik.com
विटामिन ई भी आवश्यक

विटामिन सी-डी की तरह, विटामिन ई भी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। यह महत्वपूर्ण विटामिन आपके शरीर में लगभग 200 जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं का हिस्सा है जो प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य करने के तरीके में महत्वपूर्ण है।

विटामिन-ई बालों और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आहार के माध्यम से इसका सेवन जरूर सुनिश्चित करें।

4 of 5
आहार में प्रोटीन को करें शामिल - फोटो : Adobe Stock
प्रोटीन भी जरूरी

प्रोटीन, अमीनो एसिड से बने होते हैं जो प्रतिरक्षा को बनाने में भूमिका निभाते हैं। ये यौगिक आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए मुख्य टी कोशिकाओं, बी कोशिकाओं और एंटीबॉडी को रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होती है, न सिर्फ उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, साथ ही वह अन्य लोगों की तुलना में संक्रामक रोगों के भी अधिक शिकार होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खान-पान को रखें ठीक - फोटो : Adobe Stock
क्या आपके भोजन में है जिंक?

जिंक भी हमारी मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। ये श्वेत रक्त कणिकाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है जो संक्रमण से लड़ता है। जिंक की कमी अक्सर फ्लू, सर्दी और अन्य वायरल संक्रमणों के प्रति आपको संवेदनशील बनाती है। विशेष रूप से वृद्ध लोगों को जिंक सप्लीमेंट जरूर लेने की सलाह दी जाती है। आहार के माध्यम से आसानी से जिंक की प्राप्ति की जा सकती है।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें