Office Posture Diseases: आज के डिजिटल दौर में ऑफिस में घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इस दौरान हममें से ज्यादातर लोग अक्सर गलत तरीके से बैठते हैं, कभी कमर झुकाकर, तो कभी कंधे आगे करके या गर्दन को स्क्रीन की ओर झुकाकर। शुरुआत में यह बस थोड़ा-बहुत पीठ दर्द या गर्दन में अकड़न जैसा लग सकता है।
लेकिन, अगर हम इस खराब पोस्चर को नजरअंदाज करते रहें, तो यह सिर्फ दर्द तक सीमित नहीं रहता। लंबे समय तक ऐसे बैठने से हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकता है, जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ऑफिस में गलत पोस्चर में बैठने से कौन-सी तीन बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और कैसे आप खुद को इनसे बचा सकते हैं।