फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: जबरदस्त इम्युनिटी बूस्टर हैं ये तीन औषधियां, सर्दियों में इनका सेवन कई बीमारियों से देगा सुरक्षा

Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने वाले उपाय - फोटो : Pixabay
संक्रमण के जोखिम को कम करके कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में उन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मददगार हों। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं इम्युनिटी पावर मजबूत रहने से संक्रामक रोगों के साथ कई गंभीर क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।आहार और दिनचर्या को ठीक रखकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है। हमारे घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष मददगार मानी जाती हैं।

सर्दियों के इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना काफी सामान्य है, हालांकि अगर यह बार-बार होती रहती है तो इसे प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी के तौर पर देखा जाता है। कोरोना महामारी के दौरान सभी लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दी जाती थी, असल में काढ़ा में मिलाई जाने वाली कई औषधियों में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को गंभीर रोगों के जोखिम से बचाने में मदद कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
औषधियां और मसालों के लाभ - फोटो : istock
इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं इम्युनिटी पावर बढ़ाना सतत प्रक्रिया है जिसपर लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना, नियमित शारीरिक गतिविधि, बेहतर नींद लेना और चिंता कम करने करने वाले प्रयास करना लाभकारी माना जाता है। वजन को कम रखना भी बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है।

आहार विशेषज्ञ बताते हैं हम सभी के घरों में कई ऐसी प्रभावी औषधियां मौजूद होती हैं जिनको प्रयोग में लाकर इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में विशेष लाभ मिल सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी के पत्तों के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियों का सेवन

तुलसी की पत्तियों का वर्षों से कई प्रकार की बीमारियों के घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो सांस की समस्याओं, पाचन विकारों से राहत देने में मददगार हैं। तुलसी का सेवन इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के साथ गले के संक्रमण को कम करने में भी सहायक है। वायरस, संक्रमण और एलर्जी से बचे रहने के लिए इसका नियमित सेवन सुनिश्चित करें। 

4 of 5
हल्दी के सेवन से होने वाले लाभ - फोटो : istock
हल्दी के विशेष लाभ

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पाया गया है। कई प्रकार के औषधीय गुणों वाले हल्दी में वायरल बीमारियों के जोखिम को कम करने और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करने वाले गुण पाए जाते हैं। हल्दी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देती है, इसका सेवन भोजन या फिर दूध में मिलाकर किया जा सकता है। हल्दी वाला दूध शरीर से थकान को कम करने और अच्छी नींद प्राप्त करने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदरक के लाभ - फोटो : Pixabay
अदरक का करें सेवन

सामान्य सर्दी और खांसी के अलावा ठंड के मौसम के दुष्प्रभावों को कम करने में अदरक से लाभ पाया जा सकता है। ठंड के मौसम में अदरक की चाय आपको तरोताजा करने और सिरदर्द को कम करने में मददगार है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल गले की खराश और जोड़ों की परेशानी को कम करने के लिए एक उत्कृष्ट उपाय है। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाने में मददगार औषधि है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें