फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सर्दियों में बढ़ता है आपका ब्लड प्रेशर, तो ये खास चीजें कर सकती हैं मदद

Wed, 03 Feb 2021 02:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे भोजन में पैष्टिक खाने की कमी और खराब जीवनशैली की वजह से आज हर दूसरा व्यक्ति कई गंभीर रोगों से ग्रस्त है, जिसमें से एक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। वहीं, सर्दी आते ही ये समस्या लोगों को काफी परेशान करने लगती है। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होने लगता है, जिससे मरीज को काफी दिक्कतें होती हैं। ठंडे मौसम की वजह से ब्लड सप्लाई के लिए हृदय पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में पसीना आना, घुटन होना, सिरदर्द होने जैसी कई दिक्कतें होती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हेल्दी खाना खाएं, घी-तेल से बचें
  • किसी भी बीमारी का रिश्ता हमारे खानपान से जरुर जुड़ा होता है। इसलिए हमें अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बेहद जरूरी है, जिसमें हाई फाइबर युक्त चीजें जैसे- ज्वार, बाजार, दलिया, गेंहू की चीजें शामिल हो और रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा घी और तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए। मैगी, चिप्स, चॉकलेट, फास्ट फूड, तेल आदि के सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपकी तकलीफ को और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी का करें सेवन, धूप भी लें जरूर
  • नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये शरीर में सोडियम का असर कम करने में मदद करता है। इसी वजह से ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा हमें धूप जरूर लेनी चाहिए। त्वचा की परत में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए जब त्वचा पर धूप पड़ती है तो त्वचा में घुलने वाले नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव से रहें दूर, ध्यान लगाने से होगा लाभ
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और आप इसे नियंत्रित करना चाहते हैं तो फिर आपको टेंशन, तनाव और थकान से बेहद दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि अगर आपको ये सब चीजें होंगी तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए आप हल्का म्यूजिक सुन सकते हैं। वहीं, रिसर्च बताती है कि अगर व्यक्ति ध्यान लगाता है तो इससे न सिर्फ तनाव दूर होता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होने मे मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्यायाम जरूरी, नमक का सेवन कम करें
  • वैसे तो सभी के लिए व्यायाम करना लाभकारी होता है, लेकिन अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग ऐसा करते हैं तो ये उन्हें काफी लाभ दे सकता है। रोजाना कम से कम आधा घंटा कार्डियो व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अपने खाने में नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। खाने में आधिकांश सोडियम पैक, संसाधित भोजन में आता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को बचने की जरूरत है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें