फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: '15 दिन का गोल्डन नियम' बचा सकता है आपको संक्रमण से, जानिए क्या है ये?

विज्ञापन
1 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
दिवाली जा चुकी है और छठ पूजा का पर्व भी समाप्त हो चुका है। उत्सवों और त्योहारों के बीच एक बार फिर देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली में कोरोना के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं, मुंबई के हाल भी ठीक नहीं हैं और अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामले बढ़ ही रहे हैं।

मार्च से लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हम कोरोना के प्रति जितना सतर्क हुए थे, उतने अब नहीं हैं। लगातार यात्रा, मास्क, सामाजिक दूरी के नियम प्रचार भर रह गए हैं।



बिहार चुनाव, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे आयोजनों ने कोरोना की गाइडलाइन को दरकिनार ही किया है। त्योहारों में लोग एक दूसरे से मिले हैं, भीड़ भरे बाजारों से खरीदारी की है और यात्राएं भी की हैं। ऐसे मेें कोरोना के प्रति लापरवाही के नतीजे लगातार बढ़ते मामलों के रूप में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है ‘15 दिन का गोल्डन नियम’ और किस तरह बचा सकता है यह हमें कोरोना के संक्रमण से।












 
विज्ञापन

2 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
15 दिन का गोल्डन नियम
कोरोना से खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा करने का एकमात्र उपाय है ‘15 दिन का गोल्डन नियम'। कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए बहुत जरूरी है कि 15 दिनों तक उन सभी सावधानियों को सख्ती से अपने जीवन में शामिल करें जिनसे मार्च- अप्रेल में हमारा परिचय हुआ था। आवश्यकता पड़ने पर 15 दिन के लिए सामाजिक भीड़ से स्वयं को अलग कर लें।
विज्ञापन

3 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सामाजिक दूरी
कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सशक्त उपाय है सामाजिक दूरी। सामाजिक दूरी को पालन करते वक्त भेदभाव न करें। चाहे सामने वाला व्यक्ति अपना हो या पराया, 6 फीट की दूरी सभी से रखें।

4 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मास्क
आने वाले 15 दिन मास्क लगाएं तो याद रखें कि घर के बाहर किसी भी कीमत पर यह मास्क नहीं हटेगा। मास्क यदि मुंह पर लगा है और नाक ढकी हुई नहीं है तो मास्क लगाने का कोई औचित्य नहीं है इसलिए मास्क को पूरे समय सही ढंग से लगाएं।
विज्ञापन

5 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
गुनगुना पानी
अब तो वैसे भी सर्दी का मौसम आ चुका है। आसानी से पूरे दिन गुनगुना पानी पी सकते हैं इसलिए कोशिश करें कि दिनभर में कम से कम 2-3 बार तो गुनगुने पानी का ही सेवन करें।
विज्ञापन

6 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
योग
आने वाले 15 दिन प्रतिदिन प्रात­: पूरे परिवार के साथ योग करें। योग में उन सभी आसनों को शामिल करें जिनसे शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक का परामर्श
यदि आपको सामान्य सर्दी-बुखार भी है तो पहले डॉक्टर को बताएं। सर्दी-बुखार आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकता है जो कि वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं है।

8 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अपनों के लिए डरें
घर में बड़े-बुजुर्ग, बच्चे या गर्भवती महिला हैं तब तो बेहद आवश्यक है कि कोरोना के संक्रमण से पहले आपके शरीर में भय का संक्रमण हो जाए। यदि आप अपनों के लिए डरेंगे तो स्वयं को और अपनों को सुरक्षित रख पाएंगे।

9 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ब्रीथिंग
दिन में तीन बार ब्रीथिंग करें और घर के अन्य सदस्यों को भी करवाएं। एकबार में 10 से 15 बार लंबी गहरी सांस लें, ठहरें और फिर छोड़ दें। ऐसा करने से फेफड़े मजबूत होते हैं।

10 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
जेब में रखें हाथ
यदि किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाते हैं तो सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जींस या ट्राउजर की जेब में डाल लें। ऐसा करने से आप उस जगह भूलकर भी किसी रेलिंग, दीवार या अन्य वस्तु को छू नहीं पाएंगे।

11 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
स्नान
याद कीजिए वो मार्च-अप्रैैल का समय, जब आप ऑफिस जाते थे तो घर आकर सबसे पहले स्नान करते थे। 15 दिन के लिए उस समय को एकबार फिर से जी लें। ऐसा करने से आप और आपका परिवार दोनों कोरोना की चपेट से बच जाएंगे।

12 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सैनिटाइजर की छोटी शीशी
अपने साथ सैनिटाइजर की एक छोटी शीशी जरूर रखें। शीशी इतनी ही बड़ी होना चाहिए कि जेब में आ जाए। ताकि बार-बार आप हाथों को आसानी से सैनिटाइज कर सकें, आलस्य आपके आड़े न आए।

13 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
8-9 घंटे की समय सीमा
जब भी बाहर से कोई सामान ला रहे हैं तो धीरज रखें, सामान को सैनिटाइज करें। यदि सामान का तुरंत उपयोग नहीं करना है तो 8 से 9 घंटे के लिए उसे अलग रख दें।

14 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
आइसोलेशन
यदि अभी भी आपको लग रहा है कि पिछले दिनों आप बिना सावधानी के बहुत लोगों से मिले हैं तो आने वाले 15 दिनों के लिए बाहर न निकलें और घर के सदस्यों से भी थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

15 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
पौष्टिक डाइट
अगले 15 दिन बाहर से कुछ खाने का तो विचार बिल्कुल त्याग दें। घर में भी तला-गला खाने की बजाय पौष्टिक आहार का सेवन करें। डाइट में हरी सब्जियों और खड़े मसालों को शामिल करें।

16 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
कोहनी और पैरों का करें इस्तेमाल
बाहर जाने पर भूल जाएं कि आपके पास दो हाथ भी हैं। दरवाजा खोलने, लिफ्ट का उपयोग करने के लिए कोहनी और पैरों का इस्तेमाल करें। हाथों को बार-बार चेहरे पर न लगाएं।
विज्ञापन

17 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
घर में कैद होने का चैलेंज
आने वाले 15 दिन खुद को एक चैलेंज दें। कई सारे काम लॉकडाउन के समय पर भी घर बैठकर हो रहे थे इसलिए आने वाले 15 दिन घर से ही अधिक से अधिक काम करें। बाहर निकलने के लिए बहाने न ढूंढ़ें।




नोट: यह लेख कोरोना संक्रमण से बचाव का तरीका भर है ना कि उपचार। यदि आपको कोविड-19 के जरा भी लक्षण महसूस हों या फिर विस्तार से जानकारी चाहिए तो सरकार की गाइड लाइंस का पालन करें और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बेहतर होगा आप सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें