फिट रहने के लिए शारीरिक गतिविधि करना बेहद जरूरी है, इससे आपको दिनभर काम करने की सकारात्मक ऊर्जा तो मिलती ही है बल्कि आप तनाव मुक्त भी रहते हैं। इस ओर आगे बढ़ने में योग लोगों को काफी प्रेरित करता है। अगर आप भी जीवन में नए बदलाव, दिमाग को दुरुस्त और शरीर को तंदुरुस्त रखने चाहते हैं तो योग करने का इससे अच्छा बहाना नहीं हो सकता। आज हम आपको एक्रो योग के विषय में बताने जा रहे हैं।