बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण कोई भी व्यक्ति बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो सकता है लेकिन इन दिनों युवा पुरुषों में यह समस्या बेहद आम है। लंबे समय से उपचार करवा रहे लोगों की समस्या का भी हल नहीं निकल पाता है क्योंकि वे दवा तो ले लेते हैं ,तरह-तरह तेल और शैम्पू भी लगा लेते हैं लेकिन वे परहेज करना भूल जाते हैं। बाल झड़ने पर सबसे पहला कदम ही यह होना चाहिए की कुछ चीजों का त्याग करना होगा। अगली स्लाइड्स में महर्षि चरक अस्पताल, नीमच की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ नीति लाहौर बता रही हैं कि बाल झड़ने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।