फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में खाना खाने के बाद यदि आने लगती है नींद तो अपनाकर देखें ये तरीके, शरीर में बनी रहेगी स्फूर्ति

Wed, 24 Feb 2021 11:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ये समस्या कहीं न कहीं हमारी उन्नति में अवरोध बनती है - फोटो : Social Media

दोपहर में खाना खाने के बाद नींद आना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन ये नींद कई लोगों की दुश्मन बन जाती है क्योंकि वे अपना काम नहीं कर पाते हैं और जबरदस्ती जागकर अपना काम करने का प्रयास करते हैं, तब तो उनके लिए ये करना और भी मुश्किल हो जाता है। दफ्तर में काम करने वाले, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस तरह की समस्याओं से बहुत अधिक जूझते हैं। ये समस्या कहीं न कहीं हमारी उन्नति में अवरोध बनती है इसलिए अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कि किन तरीकों को अपनाने से खाना खाने के बाद नींद नहीं आती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।  

विज्ञापन

2 of 5
पानी की प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहना जरूरी है - फोटो : Social media

बार- बार पानी का करें सेवन
खाना खाने के बाद यदि नींद और आलस्य की समस्या होने लगती है तो बार-बार पानी पीते रहें। आधे-आधे घंटे के अंतराल में थोड़ा- थोड़ा पानी पीते रहने से यह समस्या दूर हो सकती है। पानी की प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहना जरूरी है। पानी पीने से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम नहीं होता है जिस वजह से आलस्य और नींद की स्थिति नहीं बनती है।

विज्ञापन

3 of 5
धूप में बैठना शुरू कर दीजिए - फोटो : social media

धूप में बैठें
खाना खाने के बाद यदि प्रतिदिन यह समस्या आपके साथ होती ही है तो धूप में बैठना शुरू कर दीजिए। यदि अंधेरे कमरे में या ऐसी कोई जगह आप बैठे हैं, जहां आपके सिवा कोई नहीं है तो नींद आपको बार-बार आएगी क्योंकि ऐसी स्थिति में शरीर नींद के हार्मोन मेलाटोनिन की मात्रा बढ़ जाती है। प्राकृतिक रोशनी में बैठने से आपकी ऊर्जा का संतुलन सही ढंग से बना रहेगा। 

4 of 5
च्विंगम चबाते रहने से शरीर में ऊर्जा तो बनी रहती ही है - फोटो : सोशल मीडिया

च्विंगम चबाएं
खाना खाने के बाद च्विंगम खाने से नींद नहीं आती है। शरीर जब एक लय में कुछ कर रहा होता है तो नींद आना इतना आसान नहीं होता है और च्विंगम चबाते रहने से शरीर में ऊर्जा तो बनी रहती ही है, साथ ही मन भी अच्छा रहता है इसलिए खाना खाते से ही काम में लगना है तो च्विंगम आपकी सहायता कर सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 से 15 मिनट चहलकदमी करें - फोटो : social media

चहलकदमी करें 
अक्सर दोपहर में खाना खाते से ही मन करने लगता है कि थोड़ी देर के लिए ही सही पर कहीं बैठ जाएं। बैठने के बाद आपको और भी ज्यादा नींद आने लगेगी इसलिए कोशिश करें कि खाना खाते ही 10 से 15 मिनट चहलकदमी करें। ऐसा करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाएगा और आप आसानी से काम कर सकेंगे । 

चिकित्सकीय परामर्श
डॉ. दिशा सोनी, विशेषज्ञ स्लीप डिसऑर्डर
अर्पित हॉस्पिटल, इंदौर
अनुभव- 6 वर्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें