फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: अगर प्रोटीन के लिए खाते हैं सोया चाप तो हो जाएं सावधान, वरना झेलना पड़ेगा ये दुष्प्रभाव

Wed, 01 Oct 2025 12:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोया चाप बाजार में इन दिनों खूब तेजी से बिक रहा है, और बहुत चाव से इसके रेसिपी खाते हैं। इसमें सोया शब्द होने की वजह से बहुत से लोगों को लगता है कि इसमें प्रोटीन मिलता है, लेकिन यह धारणा गलत है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोया चाप - फोटो : Amar Ujala
Soya Chaap Khane Ke Nuksan: बाजार में मिलने वाले सोया चाप को लोग इन दिनों खूब चाव से खाते हैं। रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड तक, इसके कई रेसिपी देखने को मिलते हैं। अब क्योंकि इसके नाम में सोया लगा इसलिए बहुत से लोग इसे प्रोटीन का एक स्रोत मानकर बड़े चाव से खाते हैं। खासकर शाकाहारी और जिम जाने वाले लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा यह सोचकर बनाते हैं कि वे भरपूर मात्रा में प्रोटीन ले रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला ज्यादातर सोया चाप सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं है, जितना आप सोचते हैं? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप शुद्ध सोया उत्पाद समझ रहे हैं, वह असल में मैदे और अन्य हानिकारक चीजों का मिश्रण हो सकता है, जो आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सोया चाप - फोटो : Adobe Stock
क्या सच में सोया चाप में प्रोटीन नहीं होता?
यह बात सच है कि सोया प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। हालांकि, बाजार में व्यावसायिक रूप से तैयार होने वाले अधिकांश सोया चाप को बनाते समय लागत कम करने और बेहतर बनावट देने के लिए सोया के साथ बड़ी मात्रा में रिफाइंड फ्लॉर यानी मैदा मिलाया जाता है। कई जगहों पर तो मैदे की मात्रा सोया से कहीं ज्यादा होती है। इसलिए जब आप यह सोचकर सोया चाप खाते हैं कि आप प्रोटीन ले रहे हैं, तो असल में आप मैदे से बने उत्पाद का सेवन कर रहे होते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी बार-बार महसूस करते हैं हाथ-पैर में झुनझुनी? हो सकती है इस विटामिन की कमी


 
विज्ञापन

3 of 5
सोया चाप - फोटो : Adobe Stock
प्रोटीन की जगह ले रहे हैं अनहेल्दी कार्ब्स
जब आप प्रोटीन की उम्मीद में मैदा खाते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। मैदा एक रिफाइंड कार्ब है जिसमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता। यह बहुत तेजी से पचता है और आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है। ये स्वस्थ्य लोगों के साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद खतरनाक है। यह शरीर में सूजन को बढ़ावा देता है और इसमें पोषक तत्वों की कमी के कारण यह सिर्फ खाली कैलोरी देता है, जिससे वजन भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Autism Risk: गर्भावस्था में इस चीज पर दे लिया ध्यान तो 60% तक कम हो सकता है बच्चों में ऑटिज्म का खतरा

4 of 5
सोया चाप - फोटो : Adobe Stock
पकाने का तरीका और भी अनहेल्दी
सोया चाप को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे अक्सर पहले डीप फ्राई किया जाता है और फिर बहुत सारी क्रीम, तेल और मसालों से बनी गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है। यह प्रक्रिया इसमें अत्यधिक मात्रा में अनहेल्दी फैट और कैलोरी बढ़ा देती है। इस तरह जो चीज थोड़ी-बहुत हेल्दी हो सकती थी, वह भी पकाने के गलत तरीके के कारण सेहत के लिए एक खराब विकल्प बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोया चाप - फोटो : Adobe Stock
क्या हैं स्वस्थ विकल्प?
अगर आपका उद्देश्य प्रोटीन लेना है तो बाजार में बने सोया चाप पर निर्भर रहने की बजाय अन्य स्वस्थ विकल्पों को अपनाएं। अपनी डाइट में पनीर, टोफू, दालें, छोले, राजमा और सोयाबीन सीड्स को शामिल करें। ये शुद्ध प्रोटीन के स्रोत हो सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें