फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टी डकार आ रही है तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

Mon, 04 Dec 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
देर रात दोस्त के घर डिनर पार्टी अटेंड करने के बाद खट्टी डकारों ने अगर आपका जीना मुहाल कर दिया तो टेंशन छोड़ इन घरेलू नुस्खों की मदद लीजिए। वैसे तो डकार एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसकी वजह से पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस शरीर से बाहर निकल जाती है लेकिन डकारें अगर बार-बार आती हैं तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। कई बार तो ये डकारें लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इनसे निपटने के कुछ आसान तरीके। 

पढ़ें-मोटापे की कर देगा छुट्टी लहसुन का ये नुस्खा,जानें कई फायदे
विज्ञापन

2 of 5
दही
दही पेट में प्राकृतिक रूप से मौजूद गट बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखती है। इस बैक्टीरिया के असंतुलित होने की वजह से पेट में गैस और डकार जैसी कई समस्याएं व्यक्ति को परेशान करने लगती है। ऐसे में दही का ये नुस्खा आपको तुरंत राहत दे सकता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना अपने खाने में दही शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप छाछ को भी खाने में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Chamomile Tea
कैमोमाइल 
आपको शायद ही पता होगा कि कैमोमाइल टी पीने से पेट में कम गैस बनती है। इसके अलावा डकारों और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको कैमोमाइल चाय को घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। ज्यादा डकारें आने पर  आप दिन में 2 से 3 कप कैमोमाइल टी पी सकते हैं। 

4 of 5
Cardamom (Elaichi)
इलायची 
इलायची खाने से पेट में डाइजेस्टिव जूस जल्दी बनता है। जिसकी वजह से पेट में कम गैस बनती है। इसके अलावा पेट का फूलना भी कम होता है। पेट की गैस और डकार से राहत पाने के लिए रोजाना दिन में 3 बार कुछ इलायची दाने चबाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौंफ
सौंफ 
सौंफ खाने से भी पेट की गैस और डकारों में राहत मिलती है। सौंफ पाचन तंत्र को राहत देने के साथ-साथ पेट फूलना, ख़राब हाजमा और गले में जलन जैसी समस्याओं से निजात दिलाती है। खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुनी हुई सौंफ चबाने से बार-बार आने वाली डकार से निजात मिलती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें