फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का कोई सदस्य यदि है कोरोना संक्रमित तो जानिए इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब 

Sun, 29 Nov 2020 04:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
घर का कोई सदस्य है कोरोना पीड़ित तो घबरायें नहीं - फोटो : pixabay

परिवार में यदि कोई भी अस्वस्थ हो जाता है तो हम बहुत जल्दी घबरा जाते हैं और यह साल तो फिर पूरा कोरोना को ही समर्पित है। ऐसे में यदि घर का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ जाता है और घर पर ही उपचार हो रहा है तो हिम्मत न हारें, मरीज के सामने तो बिल्कुल कमजोर न पड़ें। समय है कि परिपक्वता दिखाते हुए आप सारी चीजों का संभालें, घर में सभी की सेहत का ध्यान रखें। ऐसी स्थिति में कई सारे प्रश्न भी दिमाग में आते हैं, जैसे क्या अब सभी सदस्यों को घर में दिनभर मास्क पहनना होगा, किन वस्तुओं को कब-कब सैनिटाइज करना होगा आदि। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपके सभी प्रश्नों को हल कर देंगे। 

विज्ञापन

2 of 9
समय से जांच करा लें - फोटो : अमर उजाला

लक्षण न दिखने पर भी क्या कराना चाहिए जांच?
यदि घर पर कोई कोरोना पॉजिटिव आ जाता है तो सभी सदस्यों के दिमाग में यह प्रश्न सबसे पहले आता है। कई लोग सोचते हैं हम तो घर पर थे ही नहीं एक दिन के लिए तो लौटे थे, फिर भी जांच कराएं। चिकित्सकों का कहना है कि यदि आप मरीज के संपर्क में नहीं आएं हैं पर मरीज के साथ एक ही जगह पर रहे हैं तो बेहद जरूरी है कि समय से जांच करा लें फिर चाहे लक्षण नहीं ही क्यों न दिख रहे हो। 

विज्ञापन

3 of 9
खिड़कियों को रखें खुला - फोटो : सोशल मीडिया

क्या घर को पूरा बंद रखें?
कोरोना पीड़ितों के घरों में यह भी एक दुविधा रहती है। कोरोना से जुड़ी कई शोधों में यह भी सामने आया है कि यह हवाई बीमारी भी है। इसलिए अधिकतर लोग संशय में रहते हैं। लेकिन बहुत जरूरी है कि कोरोना पीड़ित मरीजोंं को सांस लेने के लिए खुली वायु मिले। इसलिए दरवाजे न सही पर खिड़कियों को तो पूरे समय खुला रखें। मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकेगा। 

4 of 9
6 फीट दूर से ही रख आएं खाना - फोटो : Pixabay

क्या खाना- पानी देने जा सकते हैं?
यह तो तय बात है कि घर का जो सदस्य कोरोना पीड़ित है उसे अलग तो रखना पड़ेगा और उनका दूर से ही ख्याल भी रखना होगा। घर के सदस्यों के मन में यह प्रश्न रहता है कि उन तक खाना-पानी कैसे पहुंचाये। इसका तरीका यह है कि जब भी उन्हें खाना दें तो 6 फीट दूर से ही रख आएं और हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।

विज्ञापन

5 of 9
20 मिनट तक साबुन से धोएं हाथ - फोटो : Pexels.com

सैनिटाइजर का उपयोग करें या हाथ धोएं?
जब भी कोरोना पीड़ित मरीज को कोई सामान देते हैं या उनके द्वारा छू ली गई वस्तु पर हाथ लगता है तो सैनिटाइजर के बजाय 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोयें। आपके लिए ये ज्यादा सुरक्षित होगा और यदि हाथ नहीं धो पा रहे हैं, तब तो सैनिटाइजर के प्रयोग से ही काम चलाएं।

विज्ञापन

6 of 9
लाइट के स्वीच, रिमोट, वॉशरूम, टेबल, कुर्सी, हैंडल को सैनिटाइज करें। - फोटो : social media

किन चीजों को करना होगा सैनिटाइज?
यदि घर पर कोई कोरोना पॉजिटिव आ गया है तो समझ नहीं आता किन जगहों को या चीजों को सैनिटाइज करें क्योंकि पूरे घर को सैनिटाइजर से धोना तो संभव नहीं है।  घर के सभी लाइट के स्वीच, रिमोट, वॉशरूम, टेबल, कुर्सी, हैंडल आदि को सैनिटाइज करें। प्लास्टिक, मेटल, स्टील आदि पर वायरस लंबे समय तक रहता है इसलिए इन्हें जरूर सैनिटाइज करें। 

विज्ञापन

7 of 9
मास्क जरूर पहनें

मास्क पहनें या नहीं?
बहुत जरूरी है कि घर का कोई सदस्य कोरोना पीड़ित हुआ है तो आप अपने चहरे को ढंककर रखें, फिर भले ही किसी सूती कपड़े से ही क्यों न ढंकें। नॉर्थवेल हेल्थ के डॉ डेविड के अनुसार ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि यदि आपको नहींं पता है कि आप संक्रमित हैं तो आप मुंह पर मास्क पहनने से घर के अन्य सदस्यों को संक्रमित होने से बचा लेंगे। 

8 of 9
कपड़ों को करें अलग

क्या कपड़ों को भी करना होगा अलग?
जैसे ही पता चलता है कि घर का कोई सदस्य कोरोना पीड़ित है तो जल्दी से अपने कपड़ों को हाथों में ग्लव्ज पहनकर अलग कर लें, इन कपड़ों का उपयोग न करें, दो दिन तक ऐसे ही रखें रहने दें क्योंकि वायरस कपड़ों पर भी ठहरता है। 

विज्ञापन

9 of 9
घर से न निकलें बाहर - फोटो : Social media

घर से बाहर निकलें या नहीं?
बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ दूसरों के बारे में भी सोचें। यदि आपको लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं तो भी घर से बाहर न जाएं क्योंकि हो सकता है कि बाद में आपमें लक्षण नजर आए, ऐसे में आप दूसरों को भी संक्रमित कर देंगे। अपने पड़ोसी, दोस्तों, रिश्तेदारों से बाहर के काम करवाएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें