फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इस तरह की गंध आना डायबिटीज की गंभीर स्थिति का हो सकता है संकेत, इसमें किडनी फेलियर का भी होता है खतरा

Wed, 28 Sep 2022 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज में अजीब गंध आने की समस्या - फोटो : iStock
मधुमेह, वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 42 करोड़ से अधिक लोग इस रोग के शिकार हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का जोखिम काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अपने जोखिम कारकों को समझते हुए सभी लोगों को डायबिटीज से बचाव को लेकर उपाय करते रहना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के गंभीर जोखिमों से बचे रहने के लिए समय रहते लक्षणों पर ध्यान देना और स्थिति की पहचान करना भी आवश्यक हो जाता है। क्या आप जानते हैं शरीर से आने वाली अजीबोगरीब गंध के आधार पर भी डायबिटीज की गंभीर स्थिति का पता लगाया जा  सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब प्रबंधन मधुमेह की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यदि आपके ब्लड शुगर का स्तर लगातार बढ़ा रहता है तो इसके कारण शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी, लिवर और तंत्रिकाओं को भी क्षति हो सकती है।

कुछ अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया है कि शरीर की गंध, विशेषकर आपकी सांसों की बदबू के आधार पर डायबिटीज की स्थिति की पहचान की जा सकती है। इस तरह के संकेतों के बारे में जानना आपको तत्काल स्थिति के निदान और गंभीर समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि सांसों की बदबू के आधार पर किस तरह से डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटिक केटोएसिडोसिस में सांस की गंध - फोटो : iStock
डायबिटीज की गंभीर स्थिति में गंध की समस्या

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज की कुछ गंभीर स्थितियों का गंध के आधार पर पहचान किया जा सकता है। डायबिटिक केटोएसिडोसिस ऐसी ही एक समस्या है। शरीर में इंसुलिन की अपर्याप्तता की स्थिति में ग्लूकोज का ऊर्जा के रूप में सही तरीक से इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इस स्थिति में लिवर वसा का ब्रेकडाउन करके ऊर्जा को उत्पादित करती है और इस प्रक्रिया में कीटोन्स नामक एसिड का उत्पादन होने लगता है। ये कीटोन्स बहुत अधिक मात्रा में बढ़कर किडनी जैसे अंगों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। 

डॉक्टर्स ने पाया कि इस स्थिति में कुछ लोगों को सांसों से अजीब गंध आने की समस्या हो सकती है, इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 4
सांसों की बदबू पर दें ध्यान - फोटो : istock
इस तरह के गंध को लेकर बरतें सावधानी

डॉक्टर्स बताते हैं, कीटोन्स हमारी सांसों और पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलते हैं, जिसके कारण आपको अजीब प्रकार की गंध महसूस हो सकती है। इस स्थिति में कुछ लोगों को सांस से फल जैसी अजीब गंध आ सकती है। इसके अलावा इस स्थिति में सांस से मल जैसी गंध भी आती है, यह लंबे समय तक उल्टी या आंत में रुकावट के कारण होने वाली समस्या का संकेत है। कुछ रोगियों ने अमोनिया जैसी गंध की भी शिकायत की है, यह किडनी खराबी की तरफ संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
डायबिटीज को कैसे नियंत्रित करें? - फोटो : iStock
क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

डॉक्टर्स कहते हैं, डायबिटिक केटोएसिडोसिस एक गंभीर और तत्काल चिकित्सकीय सहायता वाली स्थिति है। इसके इलाज में देर करने से किडनी फेलियर तक की भी समस्या का खतरा हो सकता है। सांस में होने वाले इस प्रकार के बदलाव के आधार पर डायबिटीज रोगी डायबिटिक केटोएसिडोसिस जैसी गंभीर समस्या का अंदाजा लगा सकते हैं।

डायबिटिक केटोएसिडोसिस जैसी समस्या से बचाव के लिए मधुमेह रोगियों को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर का अनियंत्रित रूप से बढ़ा रहना इस तरह की गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को कारण माना जाता है, समय-समय पर ब्लड शुगर के स्तर की जांच करते रहें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें