श्वसन संक्रमण से बचाव के लिए मास्क
- फोटो : Adobe Stock
संक्रमण से बचाव के लिए कोविड जैसे उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना के दौर में हम सभी श्वसन वायरस से मजबूती से मुकाबला करना सीख चुके हैं, इस संक्रमण में भी उसी तरह से सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की जरूरत है।
- फ्लू जैसी बीमारी में अचानक बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के साथ बहुत ज्यादा कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लक्षण कोविड की ही तरह हो सकते हैं।
- कोरोना से बचाव के लिए जिस तरह से मास्क, हाथों की स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय किए गए थे, स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए भी इन्हीं की जरूरत है।
- फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर ज्यादा घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी बड़ी मुश्किलों को टालने वाली हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।