Excessive Sleepiness Causes: अगर आपको जरूरत से ज्यादा नींद आती है और दिन भर आलस बना रहता है, तो यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि एक गंभीर मेडिकल स्थिति का संकेत हो सकता है, जिसे हाइपरसोम्निया कहते हैं। हाइपरसोम्निया एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी दिन में बहुत ज्यादा सुस्त और नींद में रहता है।
आम तौर पर हम एक दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं, लेकिन अगर आपको इससे भी ज्यादा सोने की जरूरत महसूस हो, और नींद पूरी होने के बावजूद थकान और आलस बना रहे, तो यह चिंता का विषय है। लोग अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं और अपनी दिनचर्या में बदलाव नहीं ला पाते। हाइपरसोम्निया के कई कारण हो सकते हैं, इस स्थिति को समझना और इसके पीछे के कारणों को जानना बहुत जरूरी है ताकि समय पर इसका सही इलाज किया जा सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।