चिकित्सा की दुनिया में मेटावर्स
- फोटो : Istock
क्या कहते हैं हेल्थ एकस्पर्ट्स?
हेल्थ एकस्पर्ट्स का कहना है कि चिकित्सा की दुनिया में मेटावर्स विकसित होना किसी क्रांति से कम नहीं है। यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रसार में नई क्षमता रखता है। स्वास्थ्य देखभाल को नई दिशा प्रदान करने के लिए रोबोटिक्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल डिवाइसेस, वेब 3.0, इंटेलिजेंट क्लाउड, एज और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीक आने वाले वर्षों में आज के इंटरनेट की ही तरह आम होने वाली है। इसका अनुभव अद्भुत होगा साथ ही चिकित्सा की दृष्टि से लोगों तक बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में इसे मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।