एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई)
- फोटो : Adobe stock
अध्ययन में क्या पता चला?
कुछ रिपोर्ट्स में एचएमपीवी के संक्रमण और किडनी की बीमारियों, मुख्यरूप से एकेआई के बीच संबंधों का पता चलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्पताल में भर्ती बच्चों पर किए गए अध्ययन में बताया गया है कि कुछ मामलों में एचएमपीवी संक्रमण से एकेआई का जोखिम हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एचएमपीवी सीधे तौर पर तो किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण इसके गंभीर रूप लेने का खतरा जरूर अधिक हो सकता है। इस तरह की समस्याओं के अधिकतर मामले उम्रदराज लोगों में संक्रमण के दौरान देखे जा रहे हैं।