ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : istock
लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है। फ्लू की समस्याओं के अलावा कुछ लोगों में ये गला खराब होने, घरघराहट, सांस की तकलीफ (डिस्पेनिया) और त्वचा पर चकत्तों का भी जोखिम बढ़ाने वाला हो सकता है। अगर इस रोग का समय पर निदान न किया जाए तो ये कई प्रकार के गंभीर समस्याओं को भी बढ़ाने वाला हो सकता है।
एचएमपीवी की जटिलताओं के कारण सांस की नली में सूजन, ब्रोंकाइटिस, न्यूमोनिया, अस्थमा या सीओपीडी की गंभीरता और कान में संक्रमण होने का भी खतरा रहता है। यही कारण है कि इस तरह के संक्रामक रोगों से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी हो जाता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।