फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये बदलाव!

Sat, 18 Feb 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। ये बदलाव शरीर में हो रहे हॉर्मोन्स में परिवर्तन की वजह से होते हैं। जानिए बच्चे के जन्म के बाद कैसे बदलता है महिलाओं का शरीर-
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : getty images
बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। ये शरीर में हॉर्मोनल बदलाव की वजह से होता है। आमतौर पर डिलीवरी के 6 महीने तक औरतों को इस समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन बाद में बाल अपने पुराने ग्रोथ साइकिल पर लौट आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डिलीवरी के बाद महिलाओं के स्तनों में भी बदलाव आता है। इस दौरान स्तनों में दर्द और सूजन की समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। प्रेग्नेंसी में स्तन, पेट और जांघों की त्वचा खिंच जाती है। इस खिंचाव के कारण त्वचा पर हल्के रंग के दाग दिखाई पड़ने लगते हैं।

4 of 5
- फोटो : getty images
बच्चे के जन्म के बाद वेजाइना में दर्द और डिस्चार्ज जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं। डिलीवरी के 7-9 महीने में फिर से पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हालांकि हर महिला के फिर से पीरियड्स शुरू होने का समय अलग-अलग हो सकता है।

हालांकि इस समस्या को महिलाएं काफी गंभीर रूप से लेती है औऱ घबराकर डॉक्टर के पास जाती हैं लेकिन इस तरह के लक्षण सामान्य हैं औऱ स्थिति अपने आप ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को ज्यादा गर्मी या फिर ठंडक का अनुभव होता है। और तो और कुछ महिलाएं वजन बढ़ने की भी शिकायत करती हैं। ऐसा आपके हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें