फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना योग, ना जिम ना एक्सरसाइज ना डायटिंग, इन तरीकों से घर बैठे ही वजन होगा कम

Sat, 09 Mar 2019 12:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
weight loss
गलत लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के कारण महिलाओं में भी वजन बढ़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए वो तरह-तरह का उपचार करती हैं। जिम जाकर घंटों पसीना बहाती हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह घर के काम-काज से वजन को कम किया जा सकता है। कई शोधों में बताया गया है कि हर रोज दो घंटे घर का काम किया जाए तो वजन कम हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
water shimla
पानी पीने से भी बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। जितना पानी आप पिएंगी यह आपके शरीर को उतना ही स्वस्थ रखेगा। शरीर में पानी की कमी अगर आपको नहीं होती है तो आप हर काम आसानी से कर पाएंगी वो भी बिना आलस के। ज्यादातर वजन कम न होने का कारण यही होता है कि इसके लिए की जा रही कोशिशों के लिए शरीर कमजोर पड़ जाता है, क्योंकि वजन कम नहीं होने के पीछे तनाव भी जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

3 of 5
brooming
डस्टिंग करने और झाड़ू व पोछा लगाने से 300 से 500 कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही हाथ भी शेप में आते हैं और अपर बॉडी पार्ट्स की मसल्स मजबूत होती है। पोछा लगाने के लिए जब आप बार-बार झुकते हैं तो इससे पेट और जांघों पर जमा फैट कम होने लगता है। 

4 of 5
washing machine dryer - फोटो : Social Media
वॉशिंग मशीन के बजाय हाथ से कपड़े धोने की प्रक्रिया आपको फिट रखने में मदद कर सकती हैं। कपड़े धोने के दौरान आपके संपूर्ण शरीर की एक्सरसाइज होती है। एक घंटे कपड़ा धोने और सुखाने के दौरान काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swimming exercise
वजन कम करने का सबसे बढ़िया तरीका है खेल। जिस खेल में भी आपको आनंद आ रहा है आप उसे जरूर खेलें। खेल आउटडोर होने चाहिएं। जैसे कि तैराकी, क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस जैसे खेलों से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें